सरसों के तेल से चेहरा कैसे साफ करें?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:28

चेहरे पर सरसों का तेल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

How to Use Mustard Oil on Face: चेहरे पर सरसों का तेल लगाने से कई फायदे मिल सकते हैं। जानें, चेहरे पर सरसों का तेल कैसे लगाएं?

How to Apply Mustard Oil on Face in Hindi: सरसों का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है। साथ ही सरसों के तेल को बालों और त्वचा पर भी लगाया जाता है। अधिकतर लोग सरसों के तेल से अपने पूरे शरीर की मालिश करते हैं। आप चाहें तो सरसों के तेल को अपने चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन रोजाना सरसों के तेल को चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। सरसों के तेल को चेहरे पर लगाने से स्किन साफ होती है। स्किन की गहराई से सफाई होती है, स्किन मुलायम और सॉफ्ट बनती है। साथ ही स्किन के दाग-धब्बे और मुहांसों में भी आराम मिलता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सरसों के तेल को चेहरे पर कैसे लगाएं?
चेहरे पर सरसों का तेल कैसे लगाएं?- How to Apply Mustard Oil on Face in Hindi
1. मसाज

आप सरसों के तेल से अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें आधा चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। अब इस तेल से अपने पूरे चेहरे की मालिश करें। आप चाहें तो इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं। फिर सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से धो सकते हैं। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा, चेहरे पर निखार आएगा। 


2. फेस पैक

आप सरसों के तेल को अपने चेहरे पर फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें दही, बेसन और नींबू का रस मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर अपने चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप सरसों के तेल से बने फेस पैक को सप्ता हमें 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।


3. क्लींजर

नारियल के तेल की तरह ही सरसों के तेल का उपयोग भी क्लींजर के तौर पर किया जा सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच सरसों का तेल लें। आप इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से रगड़ें और फिर धो दें। इससे स्किन की गहराई से सफाई होगी, त्वचा खूबसूरत और मुलायम बनेगी।


4. स्क्रबर

सरसों के तेल का उपयोग स्क्रबर के रूप में भी किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो सरसों के तेल में ब्राउन शुगर या चावल का आटा मिक्स करके अपने चेहरे को एक्सफोलिएट कर सकते हैं। इससे स्किन से डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगे। साथ ही ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी निकल जाएंगे। 

Mustard Oil on Face: आप भी सरसों के तेल को अपने चेहरे पर मसाज, स्क्रबर, फेस पैक और क्लींजर के तौर पर उपयोग में ला सकते हैं। सरसों का तेल स्किन के लिए काफी अच्छा हो सकता है। लेकिन कुछ लोगों की स्किन सरसों के तेल से इरिटेट हो सकती है। इसलिए आपको पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info