सरसों के तेल से बालों को काला कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:23

Best Oil For Hair: सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, बाल हो जाएंगे काले और घने

Mustard Oil For Black Hair: बालों के लिए सरसों का तेल किसी जादू से कम नहीं है. सरसों का तेल बालों को काला और घना बनाने में मदद करता है. अगर इसमें ये 2 चीजें और मिला दें तो फायदा कई गुना बढ़ जाता है.

बालों के लिए तेल
Garlic Fenugreek Seed With Mustard Oil: आजकल लोग बालों के झड़ने और सफदे होने से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं. ऐसे में लोग न जाने कितने शैंपू और तेल लगाते हैं. अगर आपको बालों को लंबे समय तक हेल्दी रखना है तो सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. सरसों का तेल बालों को काला और घना बनाता है. तेल लगाने से बाल कुछ ही दिनों में एकदम मखमली हो जाते हैं.

बालों की सेहत के लिए डाइट का भी ख्याल रखें. इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी बालों के सेहत को सुधार सकते हैं. बालों में सरसों का तेल लगाते वक्त लहसुन और मैथी मिलाकर लगाएं. इससे बाल लंबे, घने और काले बनते हैं. इन घरेलू उपायों से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है. सरसों के तेल में लहसुन और मैथी मिलाने से बालों पर जादुई असर देखने को मिलता है. जानिए कैसे इस्तेमाल करें. 

बालों के लिए लहसुन के फायदे

बालों के लिए लहसुन फायदा करता है. लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. इसमें सल्फर और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है. लहसुन का बालों पर इस्तेमाल करने से बालों के टूटने की समस्या कम हो जाती है. इससे हेयर फॉल में आराम मिलता है. लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे स्कैल्प पर मौजूद कीटाणुओं खत्म हो जाते हैं. 

बालों के लिए मेथी के फायदे

बालों के लिए मेथी भी बहुत फायदेमंद होती है. मेथी दाना में प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता है. बालों पर मैथी का इस्तेमाल करने से स्कैल्प हेल्दी रहता है. मेथी का उपयोग करने से बाल घने और लंबे बनते हैं. मेथी में आयरन भी पाया जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है. बालों पर मेथी का इस्तेमाल करने से बाल चमकदार और स्ट्रॉन्ग बनते हैं.

सरसों के तेल में मेथी और लहसुन मिलाकर बालों पर लगाएं 

बालों पर सरसों के तेल में मेथी और लहसुन एक साथ मिलाकर लगाएं. इसके लिए मेथी दाना को रात भर के लिए थोड़े से पानी में भिगो दें. अगर दिन मेथी और लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें. सरसों का तेल हल्का गर्म कर लें और उसमें मैथी-लहसुन के पेस्ट को मिला दें. अब इस पेस्ट को बालों के स्कैल्प पर लगा लें. हफ्ते में कम से कम एक बार इस पेस्ट का इस्तेमाल बालों पर जरूर करें. इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी. बाल काले और घने बनेंगे. 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info