सबसे कम कैलोरी वाला अनाज कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:05

सबसे कम कैलोरी वाले 5 अनाज :
1 - कुट्टू का इस्तेमाल

अक्सर आपने देखा होगा कि कुट्टू के आटे का इस्तेमाल ज्यादातर व्रत के दौरान किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कूट्टू के आटे के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम होता है लेकिन इसके अंदर कैलोरी बेहद कम मौजूद होती है। ऐसे में यदि अपने पेट को कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में कूटू के आटे को जोड़ सकते हैं।

2 - रागी का इस्तेमाल

रागी भी आपके वजन को कम करने में उपयोगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अंदर भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, फाइबर, जरूरी विटामिन, मिनरल्स आदि मौजूद होते हैं लेकिन इसके अंदर कम कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में इसके सेवन से व्यक्ति न केवल अपना वजन कम कर सकता है बल्कि अपने शरीर में ऊर्जा को बरकरार रख सकता है और पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त बनाए रख सकता है।

3 - ओट्स का इस्तेमाल

ओट्स के इस्तेमाल से भी व्यक्ति अपने वजन को नियंत्रित कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ओट्स के अंदर फाइबर मौजूद होता है जो न केवल पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाए रख सकता है बल्कि इसके अंदर प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रख सकते हैं। बता दें कि ओट्स के अंदर कैलोरी की मात्रा बेहद कम पाई जाती है ऐसे में व्यक्ति अपनी डाइट में ओट्स को जोड़ सकता है।

4 - जौं का इस्तेमाल

जब बात कम कैलरी वाले अनाज की आती है तो सबसे पहला नाम जौं का ही आता है। बता दें कि जौं के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बना सकता है। वहीं यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकता है। इससे अलग जौं के अंदर कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है ऐसे में इसके सेवन से वजन को भी निर्धारित किया जा सकता है।

5 - ब्राउन राइस का इस्तेमाल

ब्राउन राइस के इस्तेमला से भी व्यक्ति अपने वजन को नियंत्रित रख सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्राउन राइस के अंदर कैलोरी की मात्रा बेहद कम पाई जाती है। वहीं इसके अंदर फाइबर मौजूद होता है जो न केवल पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रख सकता है बल्कि ब्राउन राइस के अंदर प्रोटीन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info