सबसे पहले आप अपना वजन कहां कम करते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 14:40

वजन घटाने के पांच उपाय (Five ways to lose weight fast)

1. लक्ष्य तय करें
वजन घटाने के लिए सबसे पहले अपना गोल सेट करें. जब तक आप लक्ष्य तय नहीं करेंगे तो उसके बारे में गंभीर और जागरूक होकर नहीं सोच पाएंगे. आप क्या कर रहे हैं, आप कितना अधिक खा रहे हैं इन सब बातों का प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है.

2. पानी पीना बेहद जरूरी
वजन घटाने के लिए सुबह उठने के बाद आपको कम से कम आधा लीटर पानी का सेवन करना चाहिए. ऐसा करके आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जायेगा. गर्म पानी का उपयोग करना और बेहतर रिजल्ट दे सकता है.

3. हेल्दी नाश्ता जरूर करें
नाश्ता आपके पूरे दिन के डाइट प्लान को सेट करता है. वजन घटाने के लिए आप अपने नाश्ते में आप अंकुरित अनाज, सोया, बिन्स, स्प्राउट्स, दही और अंडे को शामिल करें.

4. सेहतमंद भोजन करें
वजन कम करने के लिए भोजन को नियंत्रित करें. उन खाद्य पदार्थों को खाने से बचना होगा, जो आपका वजन बढ़ा सकते हैं. वजन घटाने (Weight Loss) के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए.

5. सुबह के समय टहलना जरूरी
वजन कम करने के लिए प्रतिदिन व्यक्ति को सुबह के समय सूरज की कोमल किरणों में कम से कम 20 मिनट तक टहलना चाहिए. इससे भी वेट लॉस में काफी मदद मिलती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info