शरीर को फिट कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 12:20

ढलते शरीर को वापस पाने के लिए डेली रूटीन में फॉलो करें ये 6 टिप्स, बिना जिम फिर से हो जाएंगे फिट

कौन नहीं चाहता कि वह जब तक बूढ़ा न हो तक तक फिट रहे और बुढ़ापे में भी फिट रहा जाए तो दिक्कत ही किस बात की है। फिट रहने के लिए लोग अक्सर जिम करते हैं और थोड़े दिन बाद जब शौक खत्म हो जाता है तो फिटनेस भी दूर की कौड़ी दिखाई देने लगती है। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है लेकिन स्वस्थ्य शरीर के लिए जरूरी है अच्छी आदतों का होना। जी हां, अगर आपका डेली रूटीन अच्छा है तो आप नियमित रूप से फिट और जवां दिखाई देंगे। हालांकि आप बड़ी आसानी से कुछ टिप्स को फॉलो कर फिट रह सकते हैं। इन टिप्स को करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कौन से हैं ये टिप्स।

हमेशा फिट रहने के लिए करें ये काम
1.सैर करें
फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप प्रतिदिन सुबह की सैर और हल्का-फुल्का व्यायाम करें। जरूरी नहीं कि आपको जिम जाना है या फिर इंटेंस वर्कआउट करना है आप पार्क में जाकर रनिंग, स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

2.मेडिटेशन करें
फिट रहने के लिए जरूरी है आपका ध्यान एक जगह पर होना। जब आप एक समय पर ढेर सारे काम के बारे में सोचते हैं तो आपको तनाव या चिंता होने लगती है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक है। आप मेडिटेशन का प्रयोग करें, जिससे आपको एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

3.पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
शरीर में पानी का संतुलन होना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में पानी की की कमी हो जाएगी तो आपका चेहरा उतरा हुआ और रंगत फीकी दिखाई देने लगेगी। इसलिए जरूरी है कि आप दिन में 7–8 गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से पानी का लेवल संतुलित रहेगा और आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे।

4.पर्याप्त नींद लें
किसी भी व्यक्ति को अगर फिट रहना है तो उसे रात को अपनी नींद पूरी लेनी चाहिए और हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। ऐसा करने से आप बेहतर तरीके से सोच पाएंगे और फिट रह पाएंगे। वे लोग, जो रात को देर से सोते हैं या फिर सुबह देर से जागते हैं उन्हें किसी न किसी प्रकार की समस्याएं लगी रहती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप पर्याप्त नींद लें और फिट रहें।

5.हेल्दी खाना खाएं
फिट रहने के लिए आपको हमेशा पौष्टिक खाना ही खाना चाहिए। इतना ही नहीं मादक द्रव्यों व पदार्थों के सेवन से दूर रहें। जितना हो सके अपनी डाइट में विटामिन सी वाले फूड्स का ही सेवन करें। ऐसा करने से आप नियमित रूप से फिट रहेंगे।

6-जरूरी बातों का रखें ध्यान
आपके लिए जरूरी है कि सप्ताह में दो बार सरसों या नारियल के तेल से शरीर की मालिश जरूर करें, जिससे आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। इसके अलावा शरीर में कोई भी समस्या आने पर तुरंत ही डाक्टर से संपर्क करें, जो कि आपके लिए समय रहते बीमारियों से बचने का सबसे आसान उपाय है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info