शरीर के मैल को कैसे निकालें?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:33

शरीर का मैल कैसे निकालें-

ड्राई वॉश

ड्राई वॉश यानि कि शरीर को बॉडी ब्रश की मदद से क्लीन करना। आपको बाजार में बॉडी ब्रश आसानी से मिल जाएंगे। आप 5 मिनट यदि नियमित बॉडी ब्रश का इस्तेमाल करेंगी, तो सेल्यूलाइट की समस्या के साथ-साथ अच्छे से बॉडी क्‍लीनिंग भी हो जाएगी और बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाएगा।

बॉडी स्क्रब

आप होममेड बॉडी स्क्रब से नियमित शरीर की सफाई कर सकती हैं। अगर आपके पास कुछ भी नहीं हैं तो शहद में कॉफी मिक्‍स करें और पूरे शरीर को स्क्रब करें। ऐसा करने से भी स्किन डीप क्लीन होती है और ग्लोइंग बन जाती है। आप इसकी जगह पारंपरिक तरीके से बनाए जाने वाले उबटन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

डिटॉक्स वॉटर बाथ

डिटॉक्‍स वॉटर बाथ लेने के लिए आप अपने नहाने के पानी में गुलाब की पंखुड़ियां, नीम की पत्तियां और तुलसी की पत्तियों को भी मिक्‍स कर सकती हैं। इनमें एंटी फंगल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को डीप क्लीन करते हैं और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाते हैं। इस डिटॉक्‍स वॉटर से नियमित नहाने से आपको बहुत अच्छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे।

बाथ स्टीम

अगर आपको फुल बॉडी स्‍टीम लेनी है, तो आप एक टॉवल को गरम पानी में डिप करके और 5 मिनट के लिए अपनी बॉडी को उस टॉवल में रैप कर लें। ऐसा आप 2 से 3 बार करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो।

बॉडी मॉइश्चराइजर

सबसे आखिर में ड्राई टॉवल से अपने शरीर को अच्छी तरह से पोछ कर सुखा लें। इसके बाद आप पूरी बॉडी में एक अच्‍छा और अपनी स्किन टाइप के अनुसार बॉडी लोशन लगाएं। बॉडी लोशन लगाते वक्त शरीर की हल्की मसाज भी करें। ऐसा करने से आपकी बॉडी में ड्राईनेस भी दूर हो जाएगी और ग्लो भी आ जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info