शरीर में सोडियम कैसे पूरा करें?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:10

जानें कैसे पता करें कि आपके शरीर में है सोडियम की कमी

अन्य पोषक तत्वों की तरह सोडियम की भी शरीर को जरूरत होती है इसकी कमी जानलेवा हो सकती है
सोडियम शरीर के अंदर पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर के अंगों से दिमाग तक सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहायक होता है। मांसपेशियों के सही से काम करने में भी सोडियम की भूमिका अहम होती है। शरीर में सोडियम की कमी पूरा करने के लिए नमक प्रमुख स्रोत है। इसकी कमी होने पर लो ब्लड प्रेशर, डायरिया, हाइपर टेंशन, हार्ट, किडनी और लीवर से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा होता है। एक व्यक्ति को दिन भर में कम से कम 1,500 से 2,300 मिली ग्राम सोडियम की आवश्यकता होती है। इससे कम सोडियम का मात्रा लेने पर रक्त में सोडियम की कमी हो जाती है और हाइपोनैट्रीमिया हो सकता है। इन सभी खतरों से बचने के लिए आप शरीर में कुछ खास लक्षण देखकर पहचान सकते हैं कि आपके शरीर में सोडियम की कमी है।

1. सिर दर्द
सिर दर्द एक आम समस्या जरूर है लेकिन अगर यह अक्सर रहता है तो ये शरीर में सोडियम की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर में सोडियम की कमी होने पर दिमाग कमजोर होने लगता है जिस वजह से सिर दर्द की समस्या हो जाती है।

2. थकान और भ्रम

सोडियम की कमी से शरीर में पानी की भी कमी हो जाती है और इस स्थिति में व्यक्ति थकान और सुस्ती महसूस करने लगता है। व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है, भूलने लगता है और कन्फ्यूज होने लगता है।

3. मांसपेशियों में ऐंठन

सोडियम शरीर की मांसपेशियों के भीतर और बाहर पानी के स्तर को बनाए रखता है लेकिन जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। इस वजह से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द होने लगता है। इसके अलावा मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और नष्ट हो जाती हैं।

4. गैस्ट्रोइंटेस्टिनल प्राब्लम्स

शरीर में सोडियम की कमी से जी मिचलाना, उल्टी और पेट में दर्द रहने लगता है। ज्यादा उल्टी और डायरिया की समस्या होने पर सोडियम की कमी हो जाती है। इसकी कमी से बार-बार भूख का एहसास होता रहता है।

5. घबराहट

रक्त में सोडियम का स्तर घट जाने पर बैचेनी और घबराहट महसूस होने लगती है। इस स्थिति में व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
कैसे करें सोडियम की कमी को पूरा

नमक में सोडियम होता है और दिन भर में 6 ग्राम नमक की मात्रा लेने से सोडियम की कमी पूरी हो जाती है। इससे कम और ज्यादा दोनों ही स्थितियां नुकसानदेह होती हैं। डायरिया, ज्यादा उल्टी या किसी अन्य वजह से शरीर में जब सोडियम की कमी हो जाए तो इस स्थिति में सोडियम सप्लीमेंट और नमक से बनी चीजें दी जाती हैं। सोडियम की कमी की जांच के लिए ओस्मोलेलिटी ब्लड टेस्ट, और यूरिन टेस्ट किए जाते हैं। बहुत अधिक कमी होने पर और बेहोशी की हालत में होने पर मरीज को डॉक्टर को दिखाना चाहिए ऐसे में डॉक्टर ड्रिप लगाकर सोडियम कंपाउंड चढ़ाकर शरीर में सोडियम की कमी पूरी करता है। पर्याप्त पानी पीकर और बैलेंस्ड डाइट लेकर आप सोडियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info