शरीर में रूखापन कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:46

सर्दियों में रूखी-सूखी त्वचा से हैं परेशान, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

रूखी त्वचा के लिए नारियल का तेल काफी असरदार नुस्खा है. इस तेल को किसी बर्तन में गर्म कर लें फिर इससे पूरे शरीर पर मालिश करें.
सर्दी का मौसम (Winter) आते ही त्वचा शुष्क होने लगती है, जिससे त्वचा की सुंदरता कम हो जाती है. रूखापन (Dryness) न सिर्फ त्वचा को खराब करता है, साथ ही खुद को भी असहज सा महसूस होता है. सर्द मौसम में त्वचा को मुलायम रखने का दावा करने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट भी ज्यादा समय तक असर नहीं करते हैं. ऐसे में घरेलू नुस्खे ही काम आते हैं, जो सस्ते और लंबे समय के लिए कारगर होते हैं. आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में.

नारियल का तेल लगाएं
रूखी त्वचा के लिए नारियल का तेल काफी असरदार नुस्खा है. इस तेल को किसी बर्तन में गर्म कर लें फिर इससे पूरे शरीर पर मालिश करें. 15 मिनट बाद गर्म पानी से स्नान करें. इससे शरीर की त्वचा मुलायम बनी रहेगी. नारियल प्रोटीन, विटामिन ई और फैटी एसिड जैसे कई तत्वों से भरपूर होता है.

शहद से बनाए मुलायम त्वचा
शहद में कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह नेचुरल मास्चराइजर की तरह काम करता है. शहद को नहाने से 10 मिनट पहले अपने पूरे शरीर पर लगा लें इसके बाद नहाने से त्वचा का रूखापन कम हो जाएगा. नियमित रूप से यह उपाय करने से त्वचा खूबसूरत दिखने लगेगी.

दूध और बादाम से बने पेस्ट का करें इस्तेमाल

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए दूध और बादाम काफी असरदार नुस्खा है. इसके लिए एक कटोरी में आधा कप दूध लें. इसमें 1 चम्मच बादाम का पाउडर मिला लें. इस पेस्ट को रात में सोने से पहले 10 मिनट के लिए लगाएं. इसके बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे त्वचा माइस्चराइज्ड हो जाएगी और चेहरे का निखार बढ़ेगा. बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है, जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद है.

एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में ऐलोवेरा का मुकाबला किसी भी पदार्थ से नहीं किया जा सकता है. इससे त्वचा मुलायम बनी रहती है साथ ही यह चेहरे का निखार भी बढ़ाता है. ऐलोवेरा जेल से पूरे शरीर पर मालिश करें. इसके बाद इसे शरीर पर आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से स्नान करें. इससे शरीर का रूखापन बिल्कुल दूर हो जाएगा.

दही और बेसन से बढ़ाएं त्वचा की खूबसूरती

दही और बेसन का उबटन लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है. इससे त्वचा काफी देर तक मुलायम बनी रहती है. सर्दियों के मौसम में यह नुस्खा कई लोग आजमाते हैं. इस पैक को बनाने के लिए आधा कप दही में 1 चम्मच बेसन डालें. इसके बाद इसका पेस्ट तैयार कर लें. अब इस उबटन को चेहरे पर लगाएं. इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे चेहरे की गंदगी दूर होती है और निखार बढ़ता है.

गुलाब जल से भी होगा फायदा

गुलाब जल सर्दियों के मौसम में त्वचा के लिए माइस्चराइजर की तरह होता है. इसका इस्तेमाल ऐलोवेरा जेल या नींबू के साथ किया जा सकता है. इसे लगाने के बाद त्वचा मुलायम बनी रहती है और त्वचा का रूखापन भी दूर हो जाता है. इसके साथ में थोड़ा ग्लिसरीन मिलाना भी फायदेमंद होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info