विटामिन डी की कमी कैसी दिखती है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 10:46

विटामिन डी की कमी के लक्षण

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आप खुद में अनेक लक्षणों का अनुभव करते हैं। विटामिन डी का स्तर कम होने पर निम्न लक्षण देखे जा सकते हैं:-

थकान महसूस करना:- पूरे दिन थकावट महसूस करना विटामिन डी की कमी के मुख्य लक्षणों में से एक है। अगर नींद पूरी होने के बाद भी आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है तो यह विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है।
हड्डियों और पीठ में दर्द:- हड्डियों और खासकर पीठ में दर्द होना विटामिन डी की कमी के लक्षण हैं। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, लेकिन विटामिन डी की कमी होने के कारण कैल्शियम शरीर में अब्जॉर्ब नहीं होता है।
घाव ठीक नहीं होना:- शरीर में विटामिन डी कमी होने पर घाव या चोट जल्दी ठीक नहीं होते हैं। साथ ही, विटामिन डी की कमी के कारण जलन और इन्फेक्शन का खतरा भी होता है।
बालों का झड़ना:- कुछ मामलों में विटामिन डी की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या भी सामने आती है। विटामिन डी एक न्यूट्रिएंट है जो हेयर फॉलिकल को बढ़ाता है, लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा कम होती है तो बाल गिरने की समस्या सामने आती है।
मूड में बदलाव आना:- विटामिन डी की कमी होने पर आपके मूड में अचानक बदलाव आ सकता है। कुछ मामलों में आपको अवसाद (डिप्रेशन) भी हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info