विटामिन डी कम होने से कौन सी बीमारी होती है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 10:46

विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग :-

1. सांसों की समस्या

विटामिन डी की कमी से आपको सांसों की समस्या हो सकती है। दरअसल इससे आपका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो सकता है। साथ ही सांस की नली में संक्रमण का डर भी रहता है। क्योंकि विटामिन की कमी से आपका शरीर संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकता है।

2. ऑस्टियोपोरोसिस की दिक्कत

विटामिन डी की कमी से आपकी हड्डियां और दांत कमजोर हो सकते हैं। इससे आपको हड्डियों से संबंधित परेशानी जैसी ऑस्टियोपोरोसिस की दिक्कत हो सकती है। कम विटामिन डी का स्तर कैल्शियम अवशोषण को कम करता है और कैल्शियम अवशोषण हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपको कुछ देर धूप में बैठने की जरूरत होती है।

3. डिप्रेशन की परेशानी

विटामिन डी की कमी से आपको डिप्रेशन की दिक्कत होती है। इसकी कमी से आपको अच्छे से नींद नहीं आती है और साथ ही अनिद्रा की दिक्कत हो सकती है। इससे आपको भूख की कमी, चिड़चिड़ापन और निराशा की भावना महसूस होती है। इसके लिए आपको दूध और पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info