विटामिन डी 3 की कमी कैसे पूरी करें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:57

Vitamin D3 की कमी को पूरा करने के लिए रोज अंडा, मछली, फिश आयल, दूध, मक्खन और दही सहित अन्य डेयरी प्रोडक्ट का सेवन जरूर करें। इसके अलावा Vitamin D की कमी को पूरा करने के लिए रोज सुबह धूप में भी जरूर बैठें।

इस तरह बढ़ाएं विटामिन डी की मात्रा :-

कैसे पूरी करें विटामिन डी की कमी -

विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहते हैं इसके लिए आपको सही डाइट और सूरज की रौशनी में रहने की जरूरत है. एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर को रोजाना 600 UI विटामिन डी की जरूरत होती है. आप घर में धूप में बैठकर और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर कमी को खत्म कर सकते हैं.

1- रोजाना 30 मिनट के लिए सुबह 11 बजे तक की धूप में जरूर बैठें. आप बालकनी या छत पर बैठ कर अपने हाथ, पैरों और चेहरे को धूप दिखाएं. इससे शरीर को भरपूर विटामिन डी मिलेगा.
2- अपने खाने में सी फूड खासतौर से मछली जैसे- साल्मन और टूना फिश को शामिल करें.
3- इसके अलावा आप डे की जर्दी, गाय का दूध, ऑरेंज जूस, मशरूम सलाद, साबुत अनाज भी आहार में ले सकते हैं.
4- रोजाना 1 चम्मच लिवर ऑयल का सेवन करने से भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. सिर्फ 1चम्मच लिवर ऑयल से विटामिन डी की डेली नीडिस का 56 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो जाता है.
5- वेगन डाइट को फॉलो करने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी ज्यादा होती है. ऐसे लोग डाइट में सोया मिल्क और बादाम दूध अपना सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info