विटामिन K की कमी को कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 10:28


Vitamin K Deficiency: इन चीजों का रोजाना सेवन कर दूर कर सकते हैं विटामिन K की कमी

पालक और पनीर खाएं

पालक में ल्यूटिन, विटामिन K, पोटैशियम, फाइबर, फ़ोलेट और विटामिन-इ पाए जाते हैं। इसके सेवन से विटामिन K की कमी दूर होती है। साथ ही इसमें 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसके लिए डाइट में पालक को जरूर शामिल करें। वहीं, पनीर में भी विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए पालक पनीर की सब्जी जरूर खाएं।

अंडे खाएं

अंडे को प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-डी और विटामिन-के प्रचुर मात्रा में होता है। अंडे के पीले भाग यानी योल्क में विटामिन K पाया जाता है। डाइट चार्ट की मानें तो एक अंडे में 67 से 192 माइक्रोग्राम विटामिन K पाया जाता है। इसके लिए डाइट में अंडे जरूर शामिल करें। अगर आप नॉन वेज पसंद करते हैं, तो रोजाना अंडे जरूर खाएं।

बीन्स खाएं

इसमें विटामिन ए, सी, के, बी 6, फाइबर कैल्श‍ियम, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम पाए जाते हैं। विटामिन K की कमी दूर करने के लिए बीन्स को डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए बीन्स की सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो सलाद में भी बीन्स को शामिल कर सकते हैं।

फूलगोभी खाएं

फूलगोभी बढ़ते वजन वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होती है। इसमें फाइबर, चोलिन, सल्फोराफेन और विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एक कप फूलगोभी में 15.5 माइक्रोग्राम विटामिन K पाया जाता है। वहीं, एक कप उबले फूलगोभी में 17.1 माइक्रोग्राम विटामिन K होता है। इसके लिए फूलगोभी का सेवन कर सकते हैं।

ब्रोकली खाएं

फूलगोभी की तरह ब्रोकली में भी विटामिन K पाया जाता है। सर्दियों में ब्रोकली आसानी से बाजार में मिल जाती है। डाइट चार्ट की मानें तो एक कप ब्रोकली में 220 माइक्रोग्राम विटामिन K होता है। इसके लिए आप विटामिन K की कमी को दूर करने के लिए ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।

शलजम खाएं

शलजम भी विटामिन K का प्रमुख स्त्रोत है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते होते हैं। डाइट चार्ट की मानें तो एक कप में तकरीबन 851 माइक्रोग्राम विटामिन K पाया जाता है। इसके लिए डाइट में शलजम को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, डाइट में चुकंदर, बीन्स, अंडे, पालक, मेथी आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info