लीवर खराब हो जाता है तो कैसे पता चलता है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 15:18

खराब लिवर की पहचान कैसे करें? डॉक्‍टर से जानें 7 मुख्‍य लक्षण

ल‍िवर हमारे शरीर का जरूरी अंग है, हमारे शरीर में ल‍िवर खाने को न्‍यूट्र‍िएंट्स और एनर्जी में बदलने का काम करता है इसके अलावा ल‍िवर हमारे बॉडी में मौजूद खून को फ‍िल्‍टर करता है। कई बार ल‍िवर डैमेज होने का पता तुरंत लग जाता है और कई बार मरीज को महीनों पता नहीं चलता क‍ि उसका ल‍िवर डैमेज है ऐसे में आपको लक्षणों की जानकारी होगी तो आप बीमारी का पता जल्‍दी लगा सकते हैं। इस लेख में हम 7 मुख्‍य लक्षणों पर बात करेंगे ज‍िनकी पहचान कर आप जान सकते हैं क‍ि आपका ल‍िवर हेल्‍दी या नहीं। अगर आपको नीचे बताए गए लक्षण शरीर में नजर आते हैं तो आपको डॉक्‍टर से तुरंत संपर्क करना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ में डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्‍ट‍िट्यूट ऑफ मेड‍िकल साइंसेज के अस‍िसटेंट प्रोफेसर और यूरोलॉज‍िस्‍ट डॉ संजीत कुमार सिंह से बात की।
खराब लिवर की पहचान कैसे करें?

1. अगर आपको उल्‍टी होती है तो समझ जाएं क‍ि आपका ल‍िवर खराब है।

2. भूख कम लग रही है तो भी ये खराब ल‍िवर के लक्षण हो सकते हैं।

3. आपको थकान महसूस हो रही है तो समझ जाएं क‍ि आपका ल‍िवर डैमेज है, हालांक‍ि थकान होने का मतलब हमेशा डैमेज्‍ड ल‍िवर नहीं होता पर ये भी एक लक्षण हो सकता है।

4. अगर आपको दस्‍त हो रहे हैं तो मतलब आपका ल‍िवर डैमेज्‍ड है।

5. अगर आपको पील‍िया है तो ल‍िवर खराब हो सकता है।

6. आपका वजन लगातार घट रहा है तो भी ये खराब ल‍िवर के लक्षण हो सकते हैं।

7. आपको इस बात का ध्‍यान रखना है स्‍क‍िन से जुड़े लक्षण भी खराब ल‍िवर की ओर संकेत करते हैं जैसे ल‍िवर डैमेज्‍ड होने पर स्‍क‍िन में खुजली की समस्‍या हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info