लकवा की बीमारी कैसे बनती है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 17:25

लकवा क्या है?

लकवा यानी पैरलायसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक या इससे अधिक मांसपेशियां सही तरीके से कार्य करना बंद कर देती हैं और इससे शरीर के कई कार्य प्रभावित होते हैं।

लकवा आमतौर पर मांसपेशियों की समस्या के कारण नहीं होता है बल्कि मस्तिष्क द्वारा मांसपेशियों को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नसों या रीढ़ की हड्डी में समस्याओं के कारण होता है। इसलिए, आमतौर पर लकवा से पीड़ित व्यक्ति की तंत्रिकाओं में किसी न किसी तरह का नुकसान होता है।

लकवा के प्रकार

लकवा क्षेत्रविशेष हो सकता है, जिसमें शरीर के विशेष हिस्से जैसे हाथ और चेहरा लकवाग्रस्त हो जाते है। साथ ही यह सामान्य भी हो सकता है जिसमें शरीर का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होता है।

विभिन्न प्रकार के लकवा के लिए अलग-अलग चिकित्सीय शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे:

मोनोप्लेजिया (monoplegia)- इसमें शरीर का केवल एक अंग लकवाग्रस्त होता है।
हेमीप्लेजिया (hemiplegia)- इसमें शरीर के एक तरफ का हाथ और पैर लकवाग्रस्त होते हैं
पैराप्लेजिया (paraplegia)- इसमें दोनों पैर और कभी-कभी श्रोणि (पेल्विस) और शरीर के कुछ निचले हिस्सों को लकवा मार जाता है
टेट्राप्लेजिया (tetraplegia)- इसमें दोनों बाह और पैर लकवाग्रस्त हो जाते हैं (इसे क्वाड्रिप्लेजिया भी कहा जाता है)

जब मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है तो मस्तिष्क की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं जिसके कारण मस्तिष्क डैमेज हो जाता है और व्यक्ति को लकवा लग जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info