लाल कणों की कमी से कौनसा रोग हो जाता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:18

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से होते हैं ये 4 रोग, जानें रोगों से बचाव का तरीका

शरीर में आयरन की कमी, जितनी नुकसानदेह है उतनी ही हानिकारक भी है। आयरन ही हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है और शरीर के अंगों को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। हमारे शरीर में मौजूद लाल रक्त कणों के अंदर हीमोग्लोबिन भरा होता है।
रक्त कोशिकाओं में मौजूद आयरन को हीमोग्लोबिन कहते हैं, जो मानव शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। हमारे शरीर के लिए यह प्रक्रिया बेहद जरूरी है। पूरे शरीर के संचालन के लिए बहुत अहम है। असल में हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर इसे खून के जरिए पूरे शरीर के हर भाग तक पहुंचाता है। इसे साथ ही हीमोग्लोबिन कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ों से सांस के जरिए बाहर करने का भी काम करता है। आपके शरीर में आयरन की कमी आपके पूरी सेहत पर असर डालती है।

शरीर में आयरन की कमी, जितनी नुकसानदेह है उतनी ही हानिकारक भी है। आयरन ही हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है और शरीर के अंगों को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। हमारे शरीर में मौजूद लाल रक्त कणों के अंदर हीमोग्लोबिन भरा होता है। हीमोग्लोबिन हमारे शरीर की सभी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण कई प्रकार की शारीरिक गतिविधियों में रुकावट पैदा हो सकती है। हीमोग्लोबिन की कमी से इंसान का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ भी खराब होने की कगार पर पहुंच जाता है। अगर आप हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले रोगों से अनजान हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसकी कमी से आपको कौन से चार रोग हो सकते हैं।
रक्तचाप की समस्या (Blood Pressure)

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर रक्त कोशिकाओं में खून का संचार सही तरीके से नहीं हो पाता। जिसके कारण किसी भी व्यक्ति को रक्तचाप यानी की ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। रक्तचाप की समस्या मौजूदा दौर में किसी के लिए भी घातक साबित हो सकती है। रक्तचाप के कारण हार्ट अटैक सहित कई बीमारियां हो सकती हैं। इतनी ही नहीं रक्तचाप से ग्रस्त मरीज की सेहत धीरे-धीरे खराब होने लगती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और आयरन युक्त आहार का सेवन करें।


एनीमिया (Anemia)

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी एनीमिया की बीमारी का कारण बन सकती है। एनीमिया के कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण बाधित हो जाता है, जिसके कारण किसी व्यक्ति के शरीर में कई तरह के परेशानी पैदा हो सकती हैं। एनीमिया के कारण शरीर में थकान महसूस होना और किसी काम में मन न लगने जैसा महसूस हो सकता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को आयरन युक्त आहार का सेवन बेहद जरूरी है।
डिप्रेशन (Depression)

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दिमाग के न्यूरो सिस्टम को कमजोर कर सकती है, जिसके कारण इंसान धीरे-धीरे डिप्रेशन की समस्या का शिकार हो जाता हैं। इसकी कमी से व्यक्ति के दिमाग में तनाव रहता हैं और दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता हैं। डिप्रेशन की समस्या से निजात पाने के लिए आप रोजाना सुबह की सैर करें और आयरन, विटामिन ई, फाइबर और कैल्शियम युक्त आहार का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

शरीर में सूजन (Swelling)
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी इम्युनिटी कमजोर होने लगती है और शरीर की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं हो पाता। इसी कारण से शरीर में सूजन की समस्या हो जाती है और व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करने लगता है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो इसे नजरअंदाज करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इस समस्या से छुटकारे के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info