रेटिना का इलाज कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 14:01

रेटिना ट्रीटमेंट (Retina Treatment in Hindi)

यदि किसी को यह समस्या हो जाए तो सही समय पर उपचार करवाया जा सकता है, जिससे भविष्य में होने वाली तकलीफ से बचा जा सकता है। इसमें मैक्युला और उसके आसपास असामान्य रक्त वाहिकाओं को ठीक किया जाता है। मैक्युलर के उपचार में दवाएं, लेजर और सर्जरी की जाती है।

इस समस्या के उपचार के लिए सबसे प्रचलित इंट्राविट्रियल इंजेक्शन (आईवीआई) है। यदि मैक्युलर एक ही जगह हो तो फोकल लेजर किया जाता है।

फोकल लेजर ट्रीटमेंट-

इस प्रक्रिया में मैक्युला की सूजन कम करने का प्रयास किया जाता है। लेजर सर्जरी में रक्त नलिकाओं को सील करने का प्रयास किया जाता है। अधिकतर मामलों में फोकल लेजर ट्रीटमेंट से आँखों की रोशनी में सुधार आ जाता है।

सर्जरी-

मैक्युलर के लिए की जाने वाली सर्जरी को विटरेक्टोमी कहा जाता है। इस प्रक्रिया में मैक्युला पर जमे हुए फ्लूइड को निकाल लिया जाता है।

आईवीआई-

आईवीआई प्रक्रिया टॉपिकल एनेस्थीसिया की मदद से किया जाता है। आईवीआई को प्रशिक्षित रेटिना विशेषज्ञ द्वारा ही कराना चाहिए, जो उपचार को प्रभावी तरीके से कर सके और किसी भी तरह की संभावित जटिलताओं को समझ उपचार कर सकें। अगर मैक्युलर का कारण ग्लुकोमा या मोतियाबिंद है तो इनका उपचार कराना जरूरी हो जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info