रात को नींद में पेशाब आना कैसे बंद करें?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:58

परेशानी से बचने के कुछ आसान उपाय :
–जांच करें की आप स्लीप एप्निया से तो ग्रसित नहीं हैं. इस समस्या में रात को गहरी नींद नहीं आती, जिसके कारण बॉडी में एंटीडायरेटिक हार्मोन रिलीज नहीं होते. यह हार्मोन गहरी नींद में पेशाब कंट्रोल करने में मदद करते हैं. स्लीप एप्निया में किडनी से ज्यादा पानी एक्सक्रीट होता है और इस वजह से रात में बार-बार युरिन आने (निशामेह) की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है. ऐसे में स्लीप एप्निया का उपचार आपकी समस्या का समाधान हो सकता है.
– अपने खाने पीने का ध्यान रखें. अपनी लिक्विड डाइट और टॉयलेट जाने का पूरा हिसाब देखते रहें. सोने से 2 घंटे पहले तक कोई ड्रिंक ना लें साथ ही दिन भर में भी एल्कोहल और कॉफी के सेवन से बचें.
– हाथ पैरों की सूजन भी रात को बार-बार पेशाब जाने का कारण हो सकती है. हार्ट और बॉडी के एक लेवल में आने पर सूजन से भरा पानी एब्जॉर्ब हो जाता है और किडनी से होते हुए ब्लैडर में आ जाता है. इसके लिए नियमित एक्सरसाइज करें और सूजन के लिए सहायक नली पहन कर रखें, जिससे पानी सोने से पहले अब्जॉर्ब हो जाए.
– यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के लिए ड्यूरेटिक की दवाईयां लेते हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवा का समय दिन का करा लें जिससे टॉयलेट जाने की समस्या रात को परेशान ना करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info