यदि आपको हेपेटाइटिस बी है तो आप कितने समय तक जीवित रह सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:18

शुरुआत के 6 महीने में हेपेटाइटिस बी इंफेक्शन को 'एक्यूट' माना जाता है. सही इलाज से ज्यादातर लोग इन छह महीनों में ठीक हो जाते हैं. अगर हेपेटाइटिस बी वायरस टेस्ट 6 महीने के बाद भी पॉजिटिव आता है तो ये क्रोनिक (लंबे समय तक रहने वाला) में बदल जाता है. इसकी वजह से लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर की संभावना बढ़ जाती है.

यदि आपको जाँच के बाद पता चले कि, आपको ६ माह से अधिक समय से हेपेटाईटिस बी वाईरस है तो आपको जीर्ण / chronic हेपेटाईटिस बी है। आपको लीवर के विशेषज्ञ / hepatologist से या gastroenterologist से मुलाकात करनी चाहिए जो हेपेटाईटिस बी के बारे में जानता हो। यह विशेषज्ञ रक्त की कुछ जाँच करवाएंगे और लीवर का अल्ट्रा साउन्ड करवाएंगे, जिससे वह आपके लीवर की स्थिति जान सकें / आपके डोक्टर वर्ष में एक या दो बार आपसे मिलना चाहेंगे, जिससे वे आपके हेपेटाईटिस बी की स्थिति जान सकें और तय करेंगे कि आपको इलाज से लाभ हो रहा है या नहीं।

जीर्ण / chronic संक्रमण से असरग्रस्त अधिकांश लोग, लंबे समय तक जीवित रहने की आशा रख सकते है। एक बार आपके जीर्ण / chronic हेपेटाईटिस बी की पहचान हो जाए तो, वाईरस आपके खून में और लीवर में ही आजीवन रहेगा। यह जानना आपके लिए आवश्यक है कि यदि आप अपने आपको बीमार महसूस न करते हों तब भी आप यह वाईरस दूसरे लोगों को भी पास कर सकते हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आपके घर के सभी लोगों का और आपके यौन साथी को हेपेटाईटिस बी का वेकसीन दिया जाए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info