मैं अपने 3 साल के लड़के की हाइट कैसे बढ़ा सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 14:47

आउटडोर गेम्स और एक्टिविटी से बढ़ेगी हाइट
बच्चों को आउटडोर गेम्स और एक्टिविजिट के लिए प्रोत्साहित करें. इससे हाइट अच्छी तरह बढ़ती है. अगर बच्चा साइकिलिंग, फुटबाल या बास्केटबॉल खेलने, रस्सी कूदने या क्रिकेट, बैडमिंटन खेलता है तो उसकी हाइट में अच्छा खासा बदलाव दिखेगा. हर दिन ऐसी एक्टिविजिट करने से उसकी बॉडी में फैट नहीं जमेगी, वह मोटा नहीं होगा और उसकी हाइट अच्छी दिखेगी.

अच्छी डाइट, बढ़ाएगी हाइट
अगर बच्चों की डाइट ठीक नहीं है तो उनकी हाइट सही ढंग से नहीं बढ़ पाएगी. इसलिए उनको पौष्टिक आहार खिलाएं. हर दिन फल, ड्राई फ्रूट्स और जूस उसके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में शामिल करें. इससे उसका इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगा और उसके शरीर का विकास होगा, जिससे हाइट बढ़ेगी.

नींद
यह सबसे जरुरी काम होता है. अपने बच्चे का संपूर्ण विकास चाहते हैं तो उसे पर्याप्त नींद लेनें दें. बच्चों की अच्छी नींद उनके शारीरिक विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है. शोध कहता है कि शरीर के विकास की अधिकतर प्रक्रियाएं जो होती हैं, वे सोने के समय ही होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info