महिलाओं में अंडे कब बनते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 09:31

आमतौर पर एग अगले पीरियड से 12 से 26 दिन पहले रिलीज होता है। अधिकतर महिलाओं को माहवारी 10 से 15 साल की उम्र में शुरू हो जाती है। वहीं, ओवुलेशन मेनोपॉज यानी 45 से 50 की उम्र या इसके बाद होता है।

ओव्यूलेशन (डिंबोत्सर्जन) क्या है?
जब आपके एक अंडाशय से एक या इससे ज्यादा डिंब (अंडे) निकलते हैं, तो इस प्रक्रिया को डिंबोत्सर्जन (ओव्यूलेशन) कहा जाता है। एक माहवारी से दूसरी माहवारी के बीच, जब आप जननक्षम होती हैं, तो उन जननक्षम दिनों के अंत में यह​ डिंबोत्सर्जन होता है।

हर महीने, 15 से 20 डिंब आपके अंडाशयों में परिपक्व होते हैं। सर्वाधिक परिपक्व अंडा बाहर निकलता है और आपकी किसी एक डिंबवाही नलिका (फैलोपियन ट्यूब) में बहकर आ जाता है। डिंबवाही नलिकाएं आपके अंडाशयों को गर्भाशय से जोड़ती हैं।

यह जरुरी नहीं है कि आपके अंडाशय बारी-बारी से डिंब निकालें। यह क्रमानुसार नहीं होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info