भूलने की बीमारी से कैसे बचे?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:22

ऐसे पाएं भूलने पर काबू...

- बीमारी के शुरुआती दौर में नियमित जांच और इलाज से इस पर काबू पाया जा सकता है।

- बौद्धिक गतिविधियों से जुड़ें। साथ ही पढ़ाई, खेलकूद जैसे क्राास वर्ड और अन्य दिमागी शक्ति लगने वाली गतिविधियों के साथ सामाजिक क्रियाकलाप में सक्रिय रहना चाहिए। रोज टहलना और थोड़ा व्यायाम करना चाहिए।

- बादाम और ड्राई फ्रूट खाने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त बढ़ती है। फूलगोभी के सेवन से दिमाग तेज होता है। अल्जाइमर के दौरान दिमाग में बढऩे वाले जहरीले बीटा-एमिलॉयड नामक प्रोटीन के प्रभाव को ग्रीन टी के सेवन से कम किया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां, साबुत अनाज, मछली, जैतून का तेल अल्जाइमर रोग से लडऩे में मदद करती हैं।

- रोजाना व्यायाम और योग करके अल्जाइमर के प्रभाव को कम किया जा सकता है। मेडिटेशन करने से भूलने की समस्या पर काबू पा सकते हैं। याददाश्त तेज करने के लिए सर्वांगासन करें। दिमाग तेज करना हो और याददाश्त बनाए रखनी हो तो भुजंगासन करें। एकाग्रता बढ़ाने के लिए कपालभाति प्राणायाम करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info