भाप मशीन का उपयोग कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 15:47

नेब्युलाइज़र(भाप मशीन) का उपयोग कैसे करें-

1. एयर कंप्रेसर को चालू करें और नेब्युलाइज़र का इस्तेमाल करें: माऊथपीस को अपने मुंह में अपनी जीभ के ऊपर रखें और अपने होठों को उसके चारों तरफ कस कर बंद रखें। अपने मुंह के माध्यम से धीरे-धीरे और गहराई से सांस लें, ताकि सारी दवा आपके लंग्स में जाए। अपने मुंह या नाक से सांस को छोड़ें। एडल्ट्स के लिए नाक को बंद रखने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है, कि मुंह से साँस लेने पर दवा अंदर जा रही है।
छोटे बच्चों के लिए या उन लोगों के लिए जो माउथपीस को पकड़ने के लिए बहुत बीमार हैं, माउथपीस के विकल्प के रूप में एयरोसोल मास्क का इस्तेमाल करने पर विचार करें। एयरोसोल मास्क नेब्युलाइज़र कप के ऊपरी हिस्से पर जुड़े होते हैं। मास्क पीडियाट्रिक (pediatric) और एडल्ट साइज में आते हैं।

2. दवा को साँस में लेना जारी रखें: बैठें और दवा को तब तक सांस में लेते रहें, जब तक कि धुंध खत्म न हो जाए। इसमें आमतौर पर लगभग 10-15 मिनट लगते हैं। जब सारा लिक्विड निकल जाता है, तो धुंध बाहर आना बंद हो जाती है। नेब्युलाइज़र का कप खाली हो जाना चाहिए। टीवी देखकर या संगीत सुनकर अपना ध्यान बांटें।
नेब्युलाइज़र ट्रीटमेंट के दौरान, छोटे बच्चों को बहलाने के लिए एक एक्टिविटी को सैट करें। ट्रीटमेंट के दौरान पहेलियाँ, किताबें या कलर करना बच्चे को बैठने में मदद कर सकते हैं। आइडियल रूप से बच्चे को अपनी गोद में पकड़ें, क्योंकि दवा की सबसे अच्छी डोज़ को लेने के लिए बच्चे को सीधे बैठना चाहिए।

3. नेब्युलाइज़र को बंद कर दें और साफ करें: आउटलेट से इसे अनप्लग करना सुनिश्चित करें और टयूबिंग से दवा के कप और माउथपीस को अलग करें। दवा के कप और माउथपीस को साबुन वाले गरम पानी से साफ करें और फिर, पानी से धो दें। पूरी तरह से हवा में सुखाने के लिए, इन्हें एक साफ टॉवल पर रखें। हर ट्रीटमेंट के बाद और रोज ऐसा करना सुनिश्चित करें।
ट्यूबिंग को न धोएं: यदि ट्यूबिंग गीला हो जाता है, तो इसे बदलें। इसके अलावा, नेब्युलाइज़र के किसी भी हिस्से को साफ करने के लिए डिशवॉशर में न डालें, क्योंकि गर्मी प्लास्टिक को खराब कर सकती है।

4. नेब्युलाइज़र को सप्ताह में एक बार डिसइन्फेक्ट करें: डिसइन्फेक्ट करने के लिए, हमेशा मेनुफ़ेक्च्ररर के डायरेक्शन को फॉलो करें। तीन भाग गर्म पानी और एक भाग व्हाइट डिस्टिल्ड विनेगर में, ट्यूबिंग को छोड़कर सभी भागों को एक घंटे के लिए भिगो दें। फिर, सॉल्यूशन को फेंक दें। ट्यूबिंग को छोड़कर सभी भागों को ठंडे पानी में धोएँ और उन्हें साफ टॉवल पर सुखाएं। सभी भागों के सूख जाने के बाद, उन्हें एक साफ जगह पर केस में स्टोर करें।
साफ-सफाई के लिए, यदि एक से अधिक व्यक्ति को एक ही नेब्युलाइज़र की जरूरत होती है, तो धोए जाने के बाद भी इसे शेयर न करें। हर व्यक्ति को अपने खुद के नेब्युलाइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info