बीपी लो कैसे बनती है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:42

डिहाइड्रेशन के कारण लो- ब्लड प्रेशर

शरीर में पानी की मात्रा कम होना जिसे डिहाइड्रेशन के रूप में जाना जाता है, इसके कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या होना सबसे सामान्य है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण रक्त की मात्रा भी कम हो जाती है, इससे ब्लड प्रेशर लो हो सकता है।

गंभीर संक्रमण या एलर्जी

यदि आपमें किसी प्रकार के गंभीर संक्रमण या एलर्जी की समस्या है तो इसके कारण भी रक्तचाप में गिरावट आ सकती है। कुछ लोगों में इन स्थितियों में ब्लड प्रेशर अचानक से बहुत लो होने लगता है जिसके कारण सेप्टिक शॉक का भी खतरा हो सकता है।

हृदय से संबंधित दिक्कत

ब्लड प्रेशर बढ़ना या कम होना दोनों ही आपके हृदय की समस्याओं से संबंधित होता है। दिल का दौरा, हार्ट फेलियर, हृदय वाल्व की बीमारी और हृदय गति में कमी (ब्रैडीकार्डिया) भी निम्न रक्तचाप का कारण बन सकती है। यह सभी स्थितियां बहुत गंभीर होती हैं .

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info