बेटे का पालन पोषण कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 13:17

पालन-पोषण के साथ अच्छी परवरिश के लिए जरूरी हैं ये 7 बातें

माता पिता को बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करना चाहिए.
Parenting Tips: अगर हम जीवन की कुछ अहम जिम्मेदारियों के बारे में सोचे तो शायद सबसे पहले ख्याल आएगा अपने बच्चों के पालन पोषण के बारे में. हर एक माता पिता के लिए बच्चों का पालन पोषण उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है. यह कोई आसान काम नहीं है. पालन पोषण में सिर्फ बच्चों को भोजन देना, कपड़े देना और स्कूल भेजना ही शामिल नहीं है. कई ऐसे पहलू हैं जिन्हें हमें बच्चों के पालन पोषण में ध्यान रखना होता है.

बच्चे में आत्म-सम्मान को बढ़ावा दें
बच्चों के पालन-पोषण में हर माता-पिता के लिए जरूरी है कि वह बच्चों को बचपन से ही आत्म सम्मान का बोध कराएं. आपके हर एक हाव भाव को बच्चा सीखता है फिर चाहे वह आपकी आवाज का लहजा ही क्यों न हो. आपके शब्द और आपके कार्य बच्चे के आत्म सम्मान को प्रभावित करते हैं. उसकी उपलब्धियों की प्रशंसा करना चाहिए चाहे वह कितनी ही छोटी क्यों न हो. आपका यह व्यवहार उसे गर्व का अनुभव कराएगी.

कभी भी तुलना न करें
अक्सर माता पिता यही गलती है करते हैं. कभी भी अपने बच्चे की तुलना किसी अन्य बच्चे से न करें. उसकी कमजोर परफॉर्मेंस पर ज्यादा टिप्पणी न करें. यह बच्चे को खुद को बुरा महसूस कराएगा. हो सकता है कि बार बार खराब टिप्पणी सुनने से वह अपने प्रति हीन भावना बना ले. हमेशा माता पिता को इससे बचना चाहिए और बच्चों को प्यार से उनकी गलती के बारे में समझाएं.
क्या आप भी अपने बच्चों के सामने ही करते हैं बहस? जानें क्या करें, क्या न करें

नकारात्मक टिप्पणी की बजाए प्रशंसा की कोशिश करें
नकारात्मक टिप्पणियां बच्चों के जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि आप एक दिन में कितनी बार बच्चे के प्रति नकारात्मक टिप्पणी करते हैं. अगर इस पर गौर करेंगे तो खुद को तारीफ की तुलना में आलोचना करते हुए अधिक पाएंगे. हर दिन कोशिश करें कि किसी न किसी मुद्दे पर बच्चे की तारीफ करें. अगर आप उसे प्यार करते हैं, गले लगाते है तो इससे बच्चे के व्यवहार में आपको परिवर्तन दिखेगा.

सीमाएं निर्धारित करें
किसी भी अच्छे घर के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है. बच्चों के पालन पोषण में बहुत अधिक जरूरी है कि बच्चे अनुशासन की सीमा को सीखें. यह उन्हें खुद को नियंत्रित करने में मदद करेगा. घर में कुछ नियम लागू करें इससे बच्चों को आपकी अपेक्षाओं को समझने में भी मदद मिलेगी. जैसे- होमवर्क होने तर टीवी नहीं चालू होना.


बच्चों के लिए समय जरूर निकालें
परिवार के लिए जरूरी है सभी लोग एक दूसरे के लिए समय निकाले. माता पिता और बच्चों को एक साथ मिलकर खाना चाहिए. हर दिन कुछ ऐसा समय निकालना चाहिए जब सभी लोग साथ बैठकर आपस में बात करें. क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से माता पिता और बच्चे एक दूसरे की भावनाओं के ठीक प्रकार से समझते हैं. जिन बच्चों को अपने माता पिता का साथ नहीं मिलता वह अक्सर गलत आदतों में पड़ जाते हैं.


बच्चों के लिए अच्छे रोल मॉडल बने
आप जो भी करते हैं वही बच्चे सीखते है. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि बच्चों के सामने हमेशा ही अच्छी बातें करें और उन्हें अच्छी सीख दें. बच्चों के सामने कभी भी गुस्सा न दिखाएं. इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा आप पर हर समय नजर रखता है और आप जैसे जीवन को जीते हैं वह भी वैसा ही सीखेगा. आप अपने व्यवहार से खुद बच्चे के रोल मॉडल बन सकते हैं.

कम्यूनिकेशन बनाए रखें
अच्छी पैरेंटिंग के लिए जरूरी है कि बच्चों के साथ हमेशा कम्यूनिकेशन बनाए रखें. हर समय बच्चों को अपने माता पिता होने का बोध न कराएं, बल्कि उनसे कभी कभी दोस्ताना वाला व्यवहार करें. इससे बच्चे आपके क्लोज रहेंगे और वे अपनी हर बात आप से बड़ी आसानी से शेयर कर सकेंगे. बच्चों के साथ कभी भी तर्क न करें, यह उन्हें गैर निर्णयात्म तरीके सीखने को मजबूर करेगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info