बिना खांसी के आप अपना गला कैसे साफ करते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 13:14

1 गुनगुने पानी में नमक डाल कर गरारे करना
गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक डालकर फिर उससे गरारे करें। इससे आपके गले में मौजूद कीटाणुओं का सफाया होगा और जमे हुए कफ को बाहर आने में मदद मिलेगी। इसके बाद आपको काफी राहत मिलेगी।

2 गर्म पदार्थों का सेवन
गर्म अदरक-तुलसी की चाय, सूप, आदि पिएं। इनसे भी गला खुलता है।

3 खाने में परहेज
खट्टे पदार्थों का सेवन न करें। हल्का, बिना तेल-मसाले वाला खाना खाएं। डायट का ध्यान न रखने पर आपकी समस्या बढ़ सकती है।

4 स्टीम
आप हॉट शावर में या स्टीमर के जरिए स्टीम ले सकते हैं।

5 गले को दे गर्मी
हीट पैड के जरिए या गर्म पानी में टावल को लपेट कर अपने गले पर रखें। इससे आपके गले को गर्मी मिलेगी और गले में जमा कफ बाहर आएगा।

6 अदरक
अदरक को कूट कर मुंह मे रखें और चूसते रहे। अदरक के रस से भी गले की खराश से राहत मिलती है।

7 काढ़ा
1 कप पानी में 4-5 कालीमिर्च और तुलसी की कुछ पत्तियों को उबाले और काढ़ा बनाएं। इस काढ़े का दिन में 2 बार सेवन करें।

8 कालीमिर्च और शहद
पिसी हुई कालीमिर्च में शहद मिलाकर खाएं। इससे न सिर्फ गले को बल्कि खांसी में भी राहत मिलती है।

9 मुलेठी

गले से जुड़ी हर समस्या के लिए मुलेठी रामबाण हैं। इसका उपयोग गायक भी अपनी आवाज मधुर बनाने के लिए करते हैं। मुलेठी को मुंह में रखकर चूसते रहें। इसका रस आपके गले को आराम देगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info