बिना थके लंबे समय तक कैसे दौड़े?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 13:25

भरपूर पानी पियें: दौड़ने जाने से 30 मिनट पहले कम से कम 500 ml पानी जरूर पियें। जब आप दौड़ें, तब भी आपको खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना होगा, ताकि आप दौड़ते रह सकें। अगर आप डिहाइड्रेटेड हो जाते हैं, तो आप थका हुआ फील करने लग जाएंगे।

थकने से बचने के लिए अपनी साँसों के साथ में एक रिदम को फिर से बनाएँ: हर एक किलोमीटर के बाद, पहला मिनट साँस को नाक से लेने में और मुंह से बाहर करने में बिताएँ। नाक से साँस लेने पर फोकस करना आपको आपकी साँसों को वापस एक रिदम में लेकर आने में मदद करेगा।

जब आप आपकी नाक से गहरी साँसें लेते हैं, तब इसकी वजह से आप आपकी बैली (belly) से साँस लेने लग जाते हैं, जिसका साथ डायफ्राम भी देता है, जो आपको स्थिर करता है और फिर आप थके बिना और भी ज्यादा दौड़ सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info