फूड पॉइजनिंग का असर कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 17:07

फूड पॉइजनिंग का पहला और मुख्य लक्षण है पेट दर्द, जी मिचलाना और माथे पर बहुत अधिक पसीना आना. ये तीनों लक्षण एक ही साथ नजर आते हैं. इसके बाद लूज मोशन और उल्टी की समस्या शुरू होती है. फूड पॉइजनिंग होने पर ज्यादातर लोग इसके और फ्लू के लक्षणों में कंफ्यूज हो जाते हैं.

फूड पॉइजनिंग होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं -

अगर कोई व्यक्ति फूड पॉइजनिंग की गंभीर समस्या से जूझता है तो उसे पाचन के साथ-साथ अन्य कई शारीरिक समस्याएँ हो सकती है जो कि निम्नलिखित है :-

पेट में दर्द
पेट में मरोड़
दस्त होना
भूख न लगना
मल में खून आना
ठंड लगना और बुखार आना
लगातार सिरदर्द होना
मतली और उल्टी होना
कमजोरी (गंभीर हो सकती है)


उपरोक्त बताए गये लक्षणों के अलावा फूड पॉइजनिंग गंभीर होने पर रोगी में सामान्य लक्षणों के साथ-साथ निम्नलिखित लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं :-

मुँह सुखना
गंभीर निर्जलीकरण होना
पेशाब में खून आना
पेट में एसिड की मात्रा बढ़ना
देखने या बोलने में कठिनाई
पेशाब कम आना या पेशाब न आना
दस्त होना जो 3 दिनों से अधिक समय तक रहता है
102°F (38.9°C) से अधिक बुखार होना
पेट में असहनीय दर्द होना (सामान्यतया पेट के मध्य)


यदि आप इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। वहीं, हर रोगी में दुसरे रोगी से भिन्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि दुसरे रोगी में फूड पॉइजनिंग होने का कारण भिन्न हो सकता है।


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info