पीले दांतों को सफेद कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 14:53

पीले दांतों को सफेद करने के 4 आसान उपाय, मिनटों में दिखेगा बदलाव -

सरसों का तेल और नमक
आधा चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाएं और इस मिश्रण से दातों पर कुछ देर के लिए मसाज करें. आप चाहें तो उंगली की मदद से दांत और मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं या फिर टूथब्रथ का इस्तेमाल कर सकते हैं. करीब 3 से 5 मिनट तक इस नुस्खे को अपनाएं और फर्क खुद देखें.

​नींबू का रस और बेकिंग सोडा
एक प्लेट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं. अब इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाएं और दांतों पर अच्छी तरह से मसाज करें. इसे करीब 1 मिनट तक दांतों पर लगा रहने दें और उसके बाद मुंह धो लें. बेकिंग सोडा वाले इस पेस्ट को 1 मिनट से ज्यादा दांतों पर लगा न रहने दें वरना दांतों को नुकसान हो सकता है.

​केले का छिलका
केला जितना फायदेमंद फल है, उसका छिलका भी उतना ही फायदेमंद है. केले के छिलके का जो सफेद वाला हिस्सा है उस तरह से छिलके को रोजाना दांतों पर 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके बाद हर दिन तकी तरह ब्रश कर लें. केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को दांत सोख लेते हैं. इससे दांत न सिर्फ सफेद बनते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं.

​सरसों का तेल और हल्दी
सरसों के तेल के साथ नमक की जगह हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें. इस मिश्रण का नियमित रूप से इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में दातों का पीलापन पूरी तरह से दूर हो जाएगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info