पेट का खाना हजम कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:13

इन 5 चीजों के सेवन से पाचन शक्ति बनेगी मजबूत

सौंफ

सौंफ के सेवन से पाचन क्रिया तंदुरुस्त होती है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल पेट के निचले हिस्से के दर्द को दूर करते हैं बल्कि पाचन क्रिया को मजबूत करता है। ऐसे में आप सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं।

धनिया

धनिया की तासीर ठंडी होती है। यही वजह है कि ये पाचन क्रिया के लिए बेहद उपयोगी है। यह पेट की गर्मी को शांत करता है। साथ ही गैस की समस्या या एसिडिटी की समस्या को दूर करने में सहायक है। आप धनिया के बीज का सेवन पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं।


एलोवेरा

अगर आप पेट की कई समस्याओं जैसे पेट में दर्द, सूजन, अल्सर आदि से परेशान हैं तो एलोवेरा को पानी में घोलकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।

हल्दी

हल्दी एंटीबायोटिक के रूप में काम करती हैं। दूध के साथ हल्दी का सेवन किया जाए या गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो यह न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है बल्कि पेट की कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकती है।

आंवला

आंवला पेट की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। साथ ही आंवले से पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है। सुबह उठकर आंवले के पाउडर को पानी में घोलकर सेवन करें। ऐसा करने से पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info