पतले बालों को घना कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:06

इन घरेलू उपायों से करें बालों को घना और मोटा

अगर आपके भी बाल लगातार झड़ने की वजह से बहुत पतले हो गयें हैं तो आप इन उपायों को अपनाकर उन्हें ठीक कर सकते हैं.
बालों को घना बनाने के उपाय
आजकल ज्यादातर लोग अपने बालों से काफी रहते हैं क्योंकि उनके बाल पतले और झड़ने लगते हैं. केमिकल युक्त प्रोडक्ट बालों में लगाने और अच्छा खानपान न होने की वजह से भी बाल का झड़ने लगते हैं. इसकी वजह से बाल पतले होने लगते हैं. ऐसे में आपको अपने बालों की ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. तो चलिए हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे. आप अपने बालों की देखभाल करके उन्हें मोटा बना सकते हैं.

कोकोनट और ऑलिव ऑयल- बालों को मोटा और घना करने के ल‍िए आप हफ्ते में 3 बार शैम्‍पू करने से पहले बालों में ऑल‍िव ऑयल और कोकोनट ऑयल को म‍िलाकर लगा सकते हैं. इससे बाल मोटे और घने होते हैं.
आंवला- आंवला बालों के ल‍िए असली औषधी है. आप पतले बालों को मोटा करने के ल‍िए आंवला को भ‍िगोकर सुबह उसके पानी से स‍िर धो सकते हैं. आपको कोश‍िश करनी है कि ऐसे तेल का इस्‍तेमाल करें जो कम च‍िपच‍िपा हो, आप कोकोनट या रोजमैरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
गुड़हल- अगर गुड़हल से आप हेयरपैक बनाकर बालों पर लगाएं तो पतले बाल मोटे हो जाएंगे. आप 30 म‍िनट हेयर मास्‍क को बालों पर लगा रहने दें फ‍िर शैम्‍पू करके स‍िर धो लें. अच्‍छे पर‍िणाम के ल‍िए हफ्ते में दो बार हेयर मास्‍क को लगाएं.
गीले बालों को न झाड़ें- आपको गीले बालों पर कंघी करना अवॉइड करना चाह‍िए. इससे बाल पतले नहीं होते हैं. आपको बालों को खींचकर बांधना भी अवॉइड करना चाह‍िए. चोटी बनाते समय बाल को थोड़ा लूज बांधना है ताक‍ि बाल ख‍िचें नहीं आपको गीले बालों पर मोटे दांत वाली कंघी का इस्‍तेमाल करना चाह‍िए.
प्याज का रस- पतले बाल को मोटा करने के ल‍िए आपको प्‍याज का रस इस्‍तेमाल करना चाह‍िए, प्‍याज के रस से आप हफ्ते में 3 द‍िन बाल धोएंगे तो आपके बाल मोटे हो जाएंगे.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info