नजर तेज कैसे करे?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:24


भले ही करेक्टिव लेन्स (corrective lenses) या सर्जरी के बिना आँखों की रौशनी (विजन) को पूरी तरह से सुधारने का कोई सिद्ध तरीका नहीं मौजूद है, लेकिन ऐसे कई सारे तरीके मौजूद हैं, जो अच्छे विजन के लिए, आपकी आँखों की हैल्थ को बेहतर करते हैं। डेली आँखों की एक्सरसाइज करना, आपकी आँखों की मसल्स के तनाव को कम करने में और उन्हें मजबूत करने में मदद करता है। हेल्दी खाना और विटामिन और मिनरल्स के अच्छे सोर्स को लेना भी आपके विजन के लिए फायदेमंद होता है। अपनी लाइफ़स्टाइल में इस तरह के एडजस्टमेंट करके, आपकी आँखें और आपका विजन, दोनों ही हेल्दी बने रहेंगे!

विधि 1

अपनी आँखों की एक्सरसाइज करना

अपने आँखों के तनाव को कम करने में मदद पाने के लिए उन्हें धीरे-धीरे और बार-बार ब्लिंक करें (या झपकें): ब्लिंक करने से आपकी आँखों को एक हल्का सा आराम मिलता है और वो मॉइस्चराइज़ भी हो जाती हैं, जिससे वो सूखती नहीं हैं। 2 मिनट लें और अपनी आँखों को फिर से खोलने के पहले, उनके पूरे बंद होने की पुष्टि करते हुए, हर 30 सेकंड के बाद ब्लिंक करें। धीरे-धीरे ब्लिंक करने के बाद, और 2 मिनट बिताएँ, जिसमें आप हर 4 सेकंड में अपनी आँखों को ब्लिंक करें। अपनी आँखों को ज्यादा ब्लिंक करने की आदत डालने के लिए, इस प्रोसेस को दिन में कई बार रिपीट करें।
ये खासतौर पर तब और भी मददगार होता है, जब आप दिनभर में लगातार कंप्यूटर या फिर टीवी स्क्रीन के ऊपर फोकस करते हैं, क्योंकि इसकी वजह से आपकी आँखों में बहुत आसानी से तनाव आ जाता है।
आपके ब्लिंक करते समय आपकी आँखों को पूरी तरह से बंद करने का ख्याल रखें, नहीं तो उनमें से अभी भी तनाव नहीं जाएगा।

इमेज का टाइटल Improve Your Vision Naturally Step 2

अपनी आँखों की मसल्स को मजबूती देने के लिए एक फिगर-8 पैटर्न बनाएँ: ऐसा सोचें जैसे कि आपके सामने 6–10 फीट (72–120 in) दूरी पर एक फिगर-8 शेप है। अपने सिर को सीधा रखकर, केवल अपनी आँखों का यूज करते हुए फिगर-8 को फॉलो करें। अपोजिट डाइरैक्शन में फॉलो करना शुरू करने के पहले पूरे 2 मिनट के लिए पैटर्न को एक ही डाइरैक्शन में ट्रेस करते रहना जारी रखें। अपनी आँखों की फ्लेक्सिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए इस एक्सरसाइज को 2 से 3 बार रिपीट करें
अगर आप आसानी से एक फिगर-8 पैटर्न नहीं बना सकते हैं, तो फिर अपनी आँखों को रोल करके देखें। अपनी आँखों को खुला रखें और उन्हें क्लॉकवाइज़ घुमाएँ। 1-2 मिनट के बाद, अपनी रोलिंग आइ को 2 मिनट के लिए काउंटर क्लॉकवाइज़ घुमाएँ।

इमेज का टाइटल Improve Your Vision Naturally Step 3
3
अपने विजन को बेहतर करने के लिए, अपने फोकस को, अपने अंगूठे से दूर रखी किसी चीज पर ले जाएँ: अपनी आर्म को ठीक आपके सामने स्ट्रेट रखें और अपने अंगूठे को ऊपर रखें। रिलैक्स करने के लिए अपने फोकस को आप से 15–20 feet (4.6–6.1 m) दूर रखी किसी चीज तक लेकर जाने के पहले, 5 सेकंड के लिए अपने अंगूठे के ऊपर फोकस करें। अपने पास की नजर को बेहतर बनाने के लिए 2 मिनट तक अपने फोकस को हर 5 सेकंड में बदलते रहना जारी रखें।
बाहर की तरफ या फिर खिड़की के सामने फोकस करने की प्रैक्टिस करें, ताकि आप आसानी से बाहर देख सकें और देखने के लिए आप से दूर मौजूद किसी चीज को चुन सकें।
जब आप आप से दूर रखे किसी ऑब्जेक्ट के ऊपर फोकस करें, तब अपने अंगूठे को बाहर, आपके सामने ही रखें, ताकि आपके लिए दोबारा से फोकस करना आसान बन जाए। जब आप आपके अंगूठे पर फोकस नहीं कर रहे हों, ये दूर रखे ऑब्जेक्ट के सामने धुंधला सा नजर आएगा।
इमेज का टाइटल Improve Your Vision Naturally Step 4
4
फोकस करने की प्रैक्टिस के लिए अपने अंगूठे को अपने करीब और आप से थोड़ा दूर मूव करें: अपनी आर्म्स को अपने सामने स्ट्रेट बाहर रखें और अपने अंगूठे को उठाए रखें। अपनी आर्म को आपके चेहरे के करीब रखें, ताकि वो धुंधली न नजर आए। जब आपका अंगूठा आपके चेहरे से करीब 3 inches (7.6 cm) पर हो या फिर जब आपको डबल दिखना शुरू न हो जाए, तब रुक जाएँ। जब तक कि आपका अंगूठा उसकी ओरिजिनल पोजीशन में नहीं आ जाता, तब तक आपकी आर्म वापस धीरे से स्ट्रेच करें। बेहतर फोकस बनाने में मदद के लिए कम से कम 10 मिनट के लिए इस प्रोसेस को रिपीट करें।

सलाह: अपने अंगूठे के किसी एक पॉइंट को चुनें, ताकि आपके लिए फोकस करना आसान हो जाए। उदाहरण के लिए, आप आपके फिंगरनेल पर या फिर सिकुड़न हो, तो उसी पर फोकस करें।
इमेज का टाइटल Improve Your Vision Naturally Step 5
5
अपनी आँखों को रिलैक्स करने के लिए, अपनी आँखों पर 5 सेकंड के लिए अपनी हथेलियाँ रखें: आँखों पर हथेली रखना, आँखों पर तनाव महसूस पर आँखों को रिलैक्स होने में मदद देने की टेक्निक है। अपनी हथेलियों को 5 से 10 सेकंड के लिए एक-साथ रगड़ें, ताकि उनमें गर्माहट महसूस होने लगे और फिर उन्हें आराम से अपनी बंद आँखों पर रख लें। अपनी आँखों को 1 मिनट के लिए कवर करते समय गहरी साँसें लें। अपनी आँखों को आराम देने के लिए हर दिन में 2 से 3 बार अपनी आँखों पर हथेली रखें।
अपनी आँखों पर प्रैशर मत डालें, क्योंकि ऐसा करके आप उन्हें डैमेज कर सकते हैं।

विधि 2
अपनी डाइट एडजस्ट करना (Adjusting Your Diet)

इमेज का टाइटल Improve Your Vision Naturally Step 6
1
विटामिन A के लिए हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाएँ: फ्रेश हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन A की भरपूर मात्रा के साथ-साथ ल्यूटिन (lutein), एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो आँखों की हैल्थ को प्रमोट करता है। अपनी आँखों की हैल्थ में सुधार लाने के लिए, हर हफ्ते में केल (kale), पालक, ब्रोकली और कॉलार्ड ग्रीन सब्जियों को कम से कम 3 से 4 बार खाएँ। फ्रेश ग्रीन एंजॉय करें या फिर उन्हें पकाकर अपनी फेवरिट डिश के साथ शामिल कर लें।
विटामिन A मोतियाबिंद (cataracts) और मैक्युलर डीजनरेशन (macular degeneration) को कम करने में भी मदद कर सकता है।
इमेज का टाइटल Improve Your Vision Naturally Step 7
2
साइट्रस फ्रूट (खट्टे फल) और विटामिन C के दूसरे सोर्स भी लें: विटामिन C आपके मोतियाबिंद होने के चांस को कम करने में मदद कर सकता है और साथ ही आपकी आँखों में सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। अपनी डाइट में शामिल करने के लिए ऑरेंज, ग्रेपफ्रूट, टमाटर या एप्पल जैसे फ्रूट्स का यूज करें। एक हेल्दी डोज़ लेने के लिए हर रोज विटामिन C के करीब 75-90 mg डोज़ लेने का लक्ष्य रखें।
अगर आपको विटामिन C का डोज़ लेने के लायक हेल्दी चीजें खाने में मुश्किल हो रही है, तो फिर इसकी बजाय एक सप्लिमेंट लेने की कोशिश करें। कई सारे विटामिन C सप्लिमेंट्स को आपकी लोकल मेडिकल स्टोर पर बेचा जाता है।
इमेज का टाइटल Improve Your Vision Naturally Step 8
3
आँखों के रूखेपन को रोकने में मदद के लिए फेटी एसिड्स और विटमिन D से भरपूर फूड्स खाएँ: ओमेगा-3 फेटी एसिड्स, साथ ही विटामिन D मैक्युलर डीजनरेशन से लड़ने में मदद करता है, जो कि लाइफ में आगे जाकर आँखों की रौशनी की कमी कर सकती है। एक बैलेंस डाइट बनाए रखने के लिए हफ्ते में 3 से 4 बार सैल्मन (salmon), फिश, वॉलनट्स, फ़्लेक्स (अलसी) और चिया सीड्स को शामिल करें।
आप आपके लोकल मेडिकल स्टोर से ओमेगा-3 फेटी एसिड सप्लिमेंट्स खरीद सकते हैं।

हमारी एक्सपर्ट इस बात से सहमत करती हैं: आप प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन C और ओमेगा-3 फेटी एसिड से भरपूर बैलेंस डाइट लेकर अपनी आँखों की रौशनी को बेहतर बना सकते हैं। आप से जितना हो सके, उतना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की कोशिश करें और साथ में ज्यादा से ज्यादा खट्टे फल भी जरूर खाएँ।
इमेज का टाइटल Improve Your Vision Naturally Step 9
4
मोतियाबिंद के रिस्क को कम करने में मदद पाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स की तलाश करें: बेरी, चॉकलेट, ग्रीन टी, एप्पल और रेड वाइन जैसे फूड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मैक्युलर डीजनरेशन को रोक सकते हैं। हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में हर हफ्ते कम से कम 2 से 3 बार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स शामिल करने की कोशिश करें।
इमेज का टाइटल Improve Your Vision Naturally Step 10
5
अपनी आँखों की हैल्थ को बेहतर बनाने में मदद के लिए ल्यूटिन सप्लिमेंट्स लें: ल्यूटिन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो कई तरह के फ्रूट्स और वेजिटेबल्स से निकलता है, जो आपकी आँखों को प्रोटेक्ट करता है और डीजनरेशन को कम करता है। अपनी डाइट में हर दिन डेली ल्यूटिन सप्लिमेंट शामिल करने के लिए आपके लोकल मेडिकल स्टोर में तलाश करें। सप्लिमेंट को या तो सुबह या शाम को एक ग्लास पानी के साथ लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info