नाक को छोटा और पतला कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:18

1. नाक को पतला बनाने वाली एक्सरसाइज - नोज शेपिंग

नोज शेपिंग एक्सरसाइज करने के लिए योगा मैट पर आराम से बैठ जाएं.
अपनी कमर को सीधा रखते हुए लंबी और गहरी सांस लेते व छोड़ते रहें.
अब सांस को अंदर लें और दोनों तर्जनी उंगलियों से नाक के दोनों तरफ दबाव डालें.
इसके बाद हल्का जोर लगाते हुए सांस को बाहर छोड़ें.
ऐसा करीब 10 बार करें. मगर ध्यान रहे कि आपको जरूरत से ज्यादा जोर नहीं लगाना है.

2. नाक को छोटा बनाने वाली एक्सरसाइज - नोज शॉर्टनिंग

नोज शॉर्टनिंग एक्सरसाइज करने के लिए एक जगह आराम से बैठ जाएं.
अब कमर सीधी रखें और गहरी व धीमी सांस लें.
अब एक तर्जनी उंगली से नाक की टिप पर हल्का प्रेशर डालें.
इसके बाद उंगली के सहारे नोज टिप को नीचे की तरफ लाएं और फिर ऊपर की तरफ ले जाएं.
इस एक्सरसाइज को थोड़ी देर तक दोहराते रहें.

3. नाक को सीधा बनाने वाली एक्सरसाइज - नोज स्ट्रेटनिंग

नोज स्ट्रेटनिंग करने के लिए एक जगह आराम की स्थिति में बैठ जाएं.
इसके बाद मुस्कुराएं और दोनों तर्जनी उंगलियों की मदद से नाक को ऊपर की तरफ उठाएं.
ऐसा करीब 20 से 30 बार करें और रोजाना करें.

नाक की ये एक्सरसाइज रोजाना करने से आपकी नाक शेप में आने लगेगी और आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा. हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि हर कोई अपने आप में अलग और विशेष है. इसलिए किसी दूसरे की तरह खुद को दिखाने का अपने दिमाग पर अतिरिक्त प्रेशर ना डालें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info