नाक में कौन कौन से तेल डाल सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:27

नाक का सूखापन दूर करने के लिए आप नाक में कई तरह के तेल डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार तेल के बारे में-

सरसों का तेल

नाक में आप सरसों का तेल डाल सकते हैं। सरसों का तेल नाक में डालने से नाक की परत का सूखापन दूर हो सकता है। साथ ही सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी को भी दूर करने में असरदार माना जाता है। इससे अलावा सांसों में घरघराहट जैसी शिकायत भी दूर हो सकती है। अगर आपका नाक बार-बार सूख रहा है तो रोजाना सोने से पहले नाक में सरसों तेल डालें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

नाक की ड्राईनेस को कम करने के लिए आप नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच नारियल का तेल लें। अब इसे हल्का सा गर्म करें। इसके बाद इस तेल में क्यू टिप डुबोएं। अब इसे अपने नाक के अंदर डालें। दिन में 3 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराने से नाक का सूखापन दूर हो सकता है।

नाक में डाल सकते हैं तिल का तेल

नाक का सूखापन, दर्द और जलन की परेशानी को दूर करने के लिए आप तिल का तेल इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए इस तेल में थोड़ा सा कैमोमाइल ऑयल मिक्स करें। इशके बाद इसे नाक के अंदर डालें। इससे नाक की ड्राईनेस दूर होने के साथ-साथ नाक की खुजली भी दूर हो सकती है।

नाक में डालें बादाम का तेल

नाक में आप बादाम का तेल भी डाल सकते हैं। इससे नाक का सूखापन, खुलजी और सूजन से राहत मिल सकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1/2 चम्मच बादाम का तेल लेँ। इसमें 1/4 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर इसे मिक्स कर लें। अब एक क्यू-टिप को इसमें डुबोलकर नाक के अंदर डालें और चारों को लगाएं। इससे नाक के परत की चिकनाई बढ़ेगी। साथ ही नाक के अंदर का दर्द भी कम हो सकता है।

ऑलिव ऑयल

नाक की ड्राईनेस को कम करने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। ऑलिव ऑयल से नाक की ड्राईनेस कम होती है। इस तेल का प्रयोग करने के लिए 1 से 2 बूंद ऑलिव ऑयल लें। अब इसे ईयर बड की मदद से अपने नाक के अंदर डालें। इससे नाक की ड्राईनेस कम हो सकती है। साथ ही सूजन भी कम होगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info