नाखून के अंदर की गंदगी कैसे साफ करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:56

इन 5 आसान टिप्स से साफ करें नाखून, दिखेंगे बहुत सुंदर और शाइनी-

तेल से करें नाखूनों की सफाई

अब आप सोच रहे होंगे कि भला तेल से सफाई कैसे हो सकती है। अगर बात करें नाखूनों की तो ये बहुत जरूरी है कि आप उन्हें ठीक से मॉइश्चराइज करें। तेल से मसाज करना उनकी नेचुरल शाइन को वापस लेकर आएगा और अगर कोई ऐसी गंदगी नाखूनों के बीच फंसी है जिसे नॉर्मली नहीं निकाला जा सकता है तो ये तेल की मदद से आसानी से हो सकता है। ज्यादातर नेचुरल और ऑर्गेनिक तेल का इस्तेमाल करें। ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, विटामिन-ई ऑयल आदि बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।
तेल से अपने नाखूनों की मसाज कम से कम 5 मिनट तक करें। ये हाथों और पैरों दोनों की मसाज के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
गुनगुने पानी में सोक करना

नाखूनों की सफाई का दूसरा सबसे अच्छा तरीका है आपके नाखूनों को गुनगुने पानी में भिगो कर रखना। आप 5 मिनट के लिए ही ये करें और आप इस पानी में भी विटामिन-ई ऑयल डाल सकते हैं। इसके अलावा, आप गुनगुने पानी के साथ शैम्पू, गुलाब जल, थोड़ा सा रॉक सॉल्ट आदि भी डाल सकते हैं जिससे आपके नाखूनों की गंदगी ठीक से साफ हो। हाथ और पैर दोनों के लिए ये ट्रिक काम करेगी।
नेल क्यूटिकल्स हमेशा साफ करें

आपको ध्यान रखना है कि अगर आप नेल क्यूटिकल्स को समय पर नहीं काटेंगी तो ये ज्यादा खराब हो सकते हैं। नाखूनों की हाइजीन में क्यूटिकल्स की सफाई भी बहुत जरूरी है और इसे ऐसे ही खींचने या नोचने की जगह आपको साफ और स्टेरलाइज्ड नेल कटर से काटें। ये नाखूनों के इन्फेक्शन को रोकेगा और साथ नाखूनों के लुक पर भी असर डालेगा। क्यूटिकल्स को साफ करना आपकी नेल हाइजीन का हिस्सा होना चाहिए।
नाखूनों के लिए नींबू का रस

नाखूनों के लिए सिट्रिक एसिड काफी मददगार साबित हो सकता है। अगर बात की जाए नींबू के रस की तो ये नाखूनों को साफ करने के सबसे अच्छे तरीके में से एक हो सकता है। नींबू काटकर आप उसके रस से नाखूनों की सफाई कर सकते हैं। सिर्फ नींबू के छिलके को भी नाखूनों में रगड़ा जा सकता है। अगर आपने कई दिनों से नाखूनों की सफाई नहीं की है तो ये बहुत ही अच्छा तरीका साबित हो सकता है।
मॉइश्चराइजर जरूर इस्तेमाल करें

नाखूनों को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है। अगर आप ये नहीं करेंगे तो धीरे-धीरे ये टूटने लगेंगे और ड्राई होने के कारण इनकी शाइन भी चली जाएगी। इसके लिए आप विटामिन-ई युक्त कोई भी क्रीम या ऑयल ले सकते हैं। आप जितनी बार भी हाथों को धोती हैं उतनी बार नाखूनों को अच्छे से ड्राई करें और फिर मॉइश्चराइज करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info