नाभि को कैसे सेट करें?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 12:15

नाभि खिसकने के घरेलू उपाय

1- नाभि खिसकने पर आप मालिश के जरिए उसे सही जगह पर ला सकते हैं. आप ऐसा किसी बड़े बुजुर्ग से ही करवाएं, जिसे इसका अनुभव हो. कई विशेषज्ञ भी मसाज के जरिए एक्युप्रेशर पॉइंट्स को दबा कर इसे ठीक कर देते हैं.

2- दूसरा उपाय है कि आप सीधे जमीन पर लेट जाएं. अब एक आटे का दीया लें और उसमें तेल डालकर जला लें. अब इस दीए को नाभि के बीच में रख लें और ऊपर से एक कांच का गिलास उल्टा करके पेट पर हल्का सा दबाव डालते हुए टाइट करके रखें, जिससे हवा बाहर न आएं. अब दीये के भीतर बन रही भाप से गिलास चिपक जाएगा. अब इसे हल्के हाथ से उठाएं. ऐसा करने पर त्वचा भी ऊपर उठेगी. इससे नाभि अपनी सही जगह पर आ जाएगी.

3- नाभि खिसकने पर आप योग के जरिए भी राहत पा सकते हैं. अगर आपको लग रहा है कि नाभि खिसक गई है तो भुजंगासन, वज्रासन, मकरासन मत्स्यासन, चक्रासन और धनुरासन कर सकते हैं. इससे आराम मिलेगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info