नसों और धमनियों को कैसे साफ रखें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 11:06

नसों को साफ और चौड़ा बना देंगी ये 6 चीजें, नॉन-स्टॉप दौड़ेगा खून, कभी नहीं होगी High BP की समस्या

Foods to Increase Blood Flow: ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है। नसों में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए आपको किसी न किसी फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होना चाहिए। आप कुछ खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करके नसों को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं।


नसों को साफ और चौड़ा बना देंगी ये 6 चीजें, नॉन-स्टॉप दौड़ेगा खून, कभी नहीं होगी High BP की समस्या
शरीर के बेहतर कामकाज और स्वास्थ्य के लिए नसों का मजबूत होना जरूरी है। नसों के कमजोर होने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Flow) धीमा हो सकता है जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने के कारण भी कई हैं जिनमें खान-पान भी एक बड़ा कारण है। अगर बात करें स्वास्थ्य समस्याओं की तो पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD), डायबिटीज, मोटापा, स्मोकिंग और Raynaud की बीमारी खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारणों में से कुछ हैं।


ब्लड फ्लो धीमा होने के नुकसान क्या हैं? ब्लड फ्लो धीमा या खराब होने से कई गंभीर लक्षण पैदा हो सकते हैं। इससे आपको दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, सुन्नता, पाचन संबंधी समस्याएं और हाथो-पैरों में ठंड महसूस होना जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं।


ब्लड फ्लो बढ़ाने के उपाय क्या हैं? नसों में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए आपको किसी न किसी फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होना चाहिए। हालांकि कुछ खाद्य पदार्थ भी हैं जिनके नियमित सेवन से आपको नसों को स्वस्थ और मजबूत बनाकर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
लाल मिर्च

NCBI पर प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, लाल मिर्च का तीखा स्वाद कैप्साइसिन नामक फाइटोकेमिकल की वजह से होता है। यह तत्व ब्लड प्रेशर कम करके ऊतकों में रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं की दीवारों में पाई जाने वाली छोटी मांसपेशियों को आराम देकर आपकी नसों और धमनियों के माध्यम से रक्त को अधिक आसानी से बहने देते हैं।
अनार

अनार में पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट्स और नाइट्रेट्स पाए जाते हैं, जो शक्तिशाली वासोडिलेटर होते हैं। अनार खाने या इसका रस पीने से रक्त प्रवाह और मांसपेशियों के ऊतकों के ऑक्सीकरण में सुधार होता है। साल 2014 एक अध्ययन में पाया गया कि व्यायाम करने से 30 मिनट पहले 1,000 मिलीग्राम अनार का रस पीने से रक्त प्रवाह, रक्त वाहिका व्यास और व्यायाम प्रदर्शन में बढ़ोतरी होती है।
प्याज

प्याज फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट का एक बढ़िया स्रोत है, जो हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। यह सब्जी रक्त प्रवाह बढ़ने पर आपकी धमनियों और नसों को चौड़ा करने में मदद करके परिसंचरण में सुधार करती है। एक अध्ययन में पाया गया कि रोजाना 4.3 ग्राम प्याज का रस पीने से ब्लड फ्लो में सुधार हुआ और भोजन के बाद धमनी का फैलाव हुआ। प्याज में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो नसों और धमनियों में सूजन को कम करके रक्त प्रवाह और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।
दालचीनी

दालचीनी एक गर्म मसाला है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं - जिसमें ब्लड फ्लो बढ़ाना भी शामिल है। साल 2014 के एक अध्ययन के अनुसार, दालचीनी में कोरोनरी धमनी में रक्त वाहिका के फैलाव और रक्त के प्रवाह में सुधार करने की क्षमता है। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि दालचीनी के सेवन से वजन कम करने और ब्लड फ्लो में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
लहसुन

लहसुन ब्लड फ्लो में सुधार करने और दिल को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं, खासकर एलिसिन सबसे शक्तिशाली है। यह ब्लड फ्लो बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर कम करके रक्त वाहिकाओं को आराम देता है।
चुकंदर


चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिसे आपका शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और मांसपेशियों के ऊतकों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। चुकंदर का रस मांसपेशियों के ऊतकों में ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार करता है, ब्लड फ्लो और नाइट्रिक ऑक्साइड लेवल को बढ़ाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info