दूध पिलाने वाली मां अपना वजन कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

स्तनपान के दौरान अपना वजन घटा सकती हूं?
आप धीरे-धीरे अपना वजन कम कर सकेंगी। एक सप्ताह में 500 ग्राम से एक किलो तक वजन घटाने से आपके स्तनदूध की मात्रा या गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

बेहतर है कि आप छह से आठ हफ्तों के बाद डॉक्टर के साथ प्रसवोत्तर जांच के बाद ही पूरी सक्रियता से वजन घटने के प्रयास शुरु करें।

तब आप सेहतमंद खान-पान और व्यायाम के बेहतरीन तरीकों के बारे में अपनी डॉक्टर के साथ बात कर सकती है।

यह ध्यान में रखें कि आपको नई माँ के तौर पर अपनी ताकत को बनाए रखना है। शिशु के जन्म के बाद अधि​क काम-काज करने का प्रयास आपकी प्रसव से उबरने की प्रक्रिया को धीमा बना सकता है और आप अधिक थकान महसूस कर सकती हैं। यह खासकर सीजेरियन या कठिन प्रसव के मामलों में माना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info