दिमाग में ताकत कैसे आती है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:52

तेज दिमाग के लिए खाएं ये चीजें, याददाश्त भी होगी मजबूत -

इन चीजों का सेवन करें

केले, ब्रोकोली और अन्य पत्तेदार हरी सब्जियां
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेज दिमाग के लिए पालक, केले, ब्रोकोली और अन्य पत्तेदार हरी सब्जियां सहायक होती हैं. कुछ अन्य सब्जियां जैसे टमाटर भी बेहतर हैं, यहां तक ​​कि ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी भी एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है.

अंडा का सेवन
अंडा में विटामिन बी 6, बी 12, फोलेट और कोलीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं. इसके सेवन से याददाश्त और एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है.

अखरोट
अखरोट का नियमित सेवन करने से मस्तिष्क हमेशा स्वस्थ रहता है और हृदय संबंधित बीमारियां होने का खतरा भी कई हद तक कम हो जाता है. अखरोट याददाश्त को मजबूत बनाता है.

ओटमील
दिन की शुरूआत हमेशा हेल्दी नाश्ते से करनी चाहिए. इसके लिए ओटमील बेस्ट ऑप्शन है. इसे खाने से आपकी मेमोरी भी शार्प होती है.

पालक
पालक में ओमेगा -2 फैटी एसिड पाया जाता है, जो सेल्स को रिपेयर करके सोचने की क्षमता भी बढ़ाता है. इसके साथ ही आपकी मेमोरी भी शार्प होती है.

मछली का सेवन
याददाश्त तेज करने और मूड को बेहतर बनाने में ओमेगा -3 एस की अहम भूमिका होती है. हमारी बॉडी ओमेगा -3 फैटी एसिड का उत्पादन नहीं कर सकती है, ओमेगा -3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है; इसलिए इन फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए. आपको बता दें कि वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, ट्यूना या कॉड ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info