दिमाग तेज़ कैसे करें योग?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 14:16

योग दिमाग तेज करने के साथ दिमागी ऊर्जा का संतुलन बेहतर बनाता है, जानें कैसे


दिमाग तेज करने के लिए योग (Yoga for brain) फायदेमंद होता है. ऐसा एक नये शोध में मिले 5 निष्कर्षों से पता चलता है. योग को नियमित तौर पर करने से ब्रेन मेमोरी के साथ याददाश्त की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है.
दिमाग तेज करने के लिए योग (Yoga for brain) सबसे बेहतर विकल्प होता है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार योग से दिमाग की ऊर्जा का संतुलन बेहतर होता है. मस्तिष्क के लिए योगासन (Yoga for mental health) कितना फायदेमंद होता है. इसके लिए वैज्ञानिकों ने 11 अलग-अलग शोध किये हैं. अगर आप भी एकाग्रता के लिए योग करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद है. शोध में आए परिणाम बताते हैं कि दिमाग तेज करने के लिए अन्य उपायों की तुलना में योग ज्यादा लाभदायक होता है. योग के अलावा अन्य तरह की एक्सरसाइज, व्यायाम या कार्डियो एक्सरसाइज भी फायदेमंद होती हैं. आप भी अक्सर योग के कई प्रकार के बारे में पढ़ते रहते हैं. जैसे सुपर ब्रेन योगा, मस्तिष्क स्वास्थ्य योग, एकाग्रता योग, बुद्धि के लिए योग (Yoga for brain memory) इत्यादि. इन सभी नामों के पीछे योग से होने वाले फायदों को ही आधार बनाया गया है.
योग और ब्रेन का संबंध | Yoga and Brain Link

यह शोध इलिनियोज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताऔं ने किया है. योग पर आधारित इस शोध में ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जो पहले कभी भी योग नहीं करते थे. शोध में शामिल लोगों को 24 हफ्ते योग कराया गया.

रोजाना योग करने से दिमाग में होने वाले बदलाव के आंकड़े नियमित तौर पर नोट किये गये थे. शोध में यह देखा गया कि जैसे-जैसे लोग योग कर रहे थे उनके दिमाग के कार्य करने की क्षमता में बदलाव आ रहा था. योग करने से दिमाग की गतिविधियों में बिजली के तरंगों की स्थिति प्रतिदिन बेहतर हो रही थी.


इस शोध के बाद हुई एमआरआइ (MRI) में पाया गया कि नियमित तौर पर योगाभ्यास करने से दिमाग के हिप्पोकैंपस एरिया भी बेहतर होती है. इससे दिमाग की याददाश्त की क्षमता मजबूत होती है.
मस्तिष्क के लिए योग के फायदे

शोधकर्ताऔं के अनुसार योग से दिमाग के हिप्पोकैम्पस एरिया विकसित और स्वस्थ्य होता है. यह एरिया इंसान की स्मरण शक्ति को बनाए रखने का काम करता है. सामान्यतः उम्र बढ़ने के साथ इसका आकार छोटा होता रहता है. जैसे-जैसे हिप्पोकैम्पस छोटा होता है याददाश्त कमजोर होने लगती है. लेकिन योग करने से इसके आकार का परिवर्तन रूकता है.

इसके अलावा दिमाग या ब्रेन के लिए योग इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसका असर एमिगडाला पर भी पड़ता है. इससे इंसान के व्यवहार पर सीधा असर पड़ता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info