थायराइड की जांच घर में कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 17:10

Thyroid Awareness Month: घर पर भी किया जा सकता है थायराइड टेस्ट, हम बता रहे हैं कैसे

हेयर फॉल से लेकर वज़न बढ़ने तक, थायराइड असंतुलन कई समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप समय रहते इसकी जांच करें।
thyroid
थायराइड हार्मोन आपके पूरे शरीर में कई अलग-अलग प्रणालियों में भूमिका निभाते हैं। जब आपका थाइराइड इन महत्वपूर्ण हार्मोनों को ज़्यादा या कम बनाने लगता है, तो इसे थाइराइड रोग कहा जाता है। थायराइड रोग के कई अलग-अलग प्रकार हैं, जिनमें हाइपरथायरायडिज्म, हाइपोथायरायडिज्म, थायरॉयडिटिस और हाशिमोटो का थायरॉयडिटिस शामिल हैं।

यह भले ही एक कॉमन समस्या हो गई है लेकिन यह किसी के लिए भी परेशानी भरी स्थिति हो सकती है। सामान्य तौर पर, गर्दन की जांच को थायराइड रोग की पहचान करने का सबसे सटीक या विश्वसनीय तरीका नहीं माना जाता है। कई लोगों को अपने थाइराइड का पता देर से चलता है और तब तक लक्षण काफी बढ़ चुके होते हैं। इसलिए सबसे सही है कि आप घर पर अपने थाइराइड ग्लैंड और नोड्यूल की जांच करें।
आपके लिए क्यों ज़रूरी है घर पर थाइराइड टेस्ट करना?

घर पर सेल्फ टेस्ट आपको अपनी थाइराइड ग्रंथि पर थाइराइड गांठ या लंप खोजने में मदद कर सकता है। ये वृद्धि नोड्यूल्स और गोइटर से लेकर थायराइड कैंसर तक किसी भी थाइराइड स्थितियों की ओर इशारा कर सकती हैं।
Check out this tasty protein bar to get back to your pre-pregnancy shape:
ghar par karein throid ka test

गर्दन में गांठ थाइराइड रोग के कारण हो सकते हैं, और वे कई अन्य स्थितियों के कारण भी हो सकते हैं, जैसे:

लिम्फ नोड बढ़ना
लिंफोमा
एक संक्रामक फोड़ा
एक दर्दनाक चोट

1. शीशे के सामने खड़े हो जाएं ताकि आप अपनी गर्दन देख सकें। दुपट्टा, नेकटाई, गहने, या टर्टलनेक जैसी कोई भी वस्तु निकाल दें। यदि आप एक हाथ से पकड़ने वाले शीशे का उपयोग करते हैं, तो इसे अपनी गर्दन के निचले हिस्से पर ध्यान केंद्रित करें।

2. धीरे से अपनी गर्दन को पीछे की ओर फैलाएं। अपनी ठुड्डी को छत की ओर थोड़ा सा इंगित करें ताकि आप अपनी गर्दन को अच्छे से देख सकें।

3. अब अपनी गर्दन को थोड़ा पीछे की ओर रखते हुए, पानी की एक घूंट लें और निगल लें। यह क्रिया आपके स्वरयंत्र की स्थिति को आगे बढ़ाएगी। यह आपको अपने थायरॉयड ग्रंथि के आकार को बेहतर तरीके से देखने की अनुमति देगा।

क्या होता है थाइराइड ग्लैंड?

एक छोटा, तितली के आकार का अंग है जो गर्दन के निचले हिस्से में स्थित होता है। यह आपके कॉलरबोन के ठीक ऊपर और आपके वॉयस बॉक्स के नीचे स्थित होता है।

जैसे ही आप पानी निगलते हैं, इन चीजों पर ध्यान दें:

लंप्स
गांठ
उभार
कुछ भी जो ऑफ-सेंटर है

प्रक्रिया को फिर से दोहराना एक अच्छा विचार है। थोड़ा और पानी निगलें और अपनी गर्दन की संरचनाओं का निरीक्षण करें। आप चाहें तो अपनी गर्दन को हाथ लगाकर भी देख सकते हैं।
आपको डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

यदि आपको किसी प्रकार के गांठ या उभार मिलते हैं, तो आपको निश्चित रूप से अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी देनी चाहिए। आपके पास एक बढ़े हुए थायरॉयड या एक थायरॉयड नोड्यूल हो सकता है जिसके लिए आगे की देखभाल की आवश्यकता होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info