थायराइड का पता कैसे चलता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:34

थायराइड के लक्षण

महिलाओं में थायराइड के शुरुआती लक्षणों में थायराइड ग्रंथि में सूजन होना शामिल है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि सभी महिलाओं में यह लक्षण दिखाई दे।

अंडरएक्टिव थायराइड (हाइपोथायरॉइडिज्म) के महिलाओं में संभावित लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-

वजन बढ़ना
चीजें याद नहीं रहना
आवाज कर्कश होना
कमजोरी महसूस करना
बालों का सुर्ख और मोटा होना
त्वचा का शुष्क होना
कब्ज की शिकायत होना
थकावट महसूस होना
बार-बार और भारी मासिक धर्म होना
ठंडे तापमान को झेलने की क्षमता कम होना
ब्लड कोलेस्टेरोल का स्तर बढ़ना
मांसपेशियों में दर्द होना
मांसपेशियां कोमल और कठोर होना
दिल की धड़कन धीमी होना
कुछ मामलों में अवसाद (डिप्रेशन) होना

ओवरएक्टिव थायराइड (हाइपरथायरॉइडिज्म) के लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-

थायराइड ग्रंथि या गण्डमाला का आकार बढ़ना
घबराहट होना
मांसपेशियों में कमजोरी और कंपकंपी होना
तनाव महसूस होना
वजन कम होना
दृष्टि संबंधित समस्या होना या आंखों में जलन होना
चिड़चिड़ापन होना
सोने में परेशानी होना यानी सही से नींद नहीं आना
मासिक धर्म का अनियमित होना या पूर्ण रूप से रुक जाना

कुछ मामलों में थायराइड के लक्षण दूसरी बीमारियों या स्थितियों के लक्षण जैसा हो सकते हैं, ऐसे में इस बात की पुष्टि करने के लिए डॉक्टर कुछ जांच का सहारा लेते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info