डेंगू के बाद कमजोरी कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:52

ये 6 टिप्स आपको डेंगू के बाद होने वाली थकान से उबरने में मदद करेंगे :-

1 संतुलित और हेल्दी आहार लें

शरीर में जब भी कोई बीमारी होती है। उसके चलते हमारे अंदर जरुरी विटामिन और मिनरल्स की कमी होने लगती है। इस कमी की भरपाई के लिए हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स की जरुरत पड़ती है। यही डिमांड पूरा हो जाने पर बुखार से तेजी से उबरने में मदद मिलने लगती है। डेंगू से उबरने के बाद भी काफी कमजोरी महसूस होती है ऐसे में न्यूट्रीएंट से भरपूर संतुलित आहार लेना जरुरी हो जाता है।

2 हाइड्रेटेड रहें

बुखार से उबरने के बाद भी शरीर को डिहाइड्रेटेड न होने दें। ऐसा न हो उसके लिए समय-समय पर पर्याप्त पानी पीते रहें। अगर पूरा दिन सिर्फ पानी पीने का मन न करें तो आप नींबू पानी, तरबूजा, खरबूजा, पाइनएप्पल व अन्य ताजे फलों का जूस पी सकती हैं। ऐसे में नारियल पानी, विटामिन सी से भरपूर नींबू पानी, संतरे का जूस काफी कारगर होता है।

3 नियमित एक्सरसाइज करें

डेंगू बुखार से उबरने के बाद अपने दैनिक जीवन में हल्का-फुल्का एक्सरसाइज जैसे सुबह की सैर, योग अपनाएं। धीमी गति से सुबह की सैर की शुरुआत कर सकती हैं। जितनी धीमी सैर करेंगी, उतना बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।
डेंगू बुखार के दौरान, शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी हो जाती है, जिससे भारी थकान व सांस फूलने लगती है। पर इससे ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस स्थिति में शरीर को ज्यादा आराम देने और भरपूर सांस लेने की जरूरत पड़ती है।

4 मल्टीविटामिन लें

इस बुखार के दौरान खोए गए न्यूट्रीएंट की भरपाई करना अहम हो जाता है। ताकि शरीर को उसकी इम्युनिटी पावर दोबारा हासिल हो जाए। आमतौर पर डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही विटामिन्स की गोलियां लेनी चाहिए। इसके लिए जरुरी आहार को भी वरीयता दी जा सकती है। शरीर में विटामिन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने से खोए हुए प्लेटलेट्स और हीमोग्लोबिन के रिजनरेशन में मदद मिलती है।

5 भरपूर नींद लें

डेंगू बुखार से उबरने के बाद आहार, मल्टीविटामिन्स के आलावा उचित आराम और नींद लेना जरुरी है। दरअसल इस बीमारी के दौरान शरीर में काफी थकान, दर्द और कमजोरी बनी रहती है। इससे ठीक होने व दिनचर्या को पहले की तरह पाने के लिए आराम करना बेहद जरूरी हो जाता है। उचित नींद लेने से शरीर के सुस्त पड़े हेल्दी टिश्यू को रिजनरेट होने में मदद मिल सकती है।

6 मच्छरों से बचें

सेकेंडरी इन्फेक्शन न होने पाए उससे बचने के लिए डेंगू बुखार के दौरान और ठीक होने के बाद भी मच्छरों से बचने के हर संभव प्रयास करने चाहिए। जैसे मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, लंबे दिनों तक कूलर, घर के गमलों और अन्य जगहों पर पानी इकट्ठा न होने दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info