healthplanet.net

Posted on

वजन बढ़ाने के लिए दूध में मिलाए जाने वाले फूड्स | Foods To Add In Milk For Weight Gain

खजूर

पोषक तत्वों से भरपूर खजूर (Dates) अच्छी सेहत के लिए खाए जाते हैं. आपको शायद ही पता हो कि दूध में खजूर डालकर पीने पर वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है. खजूर में कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है. सेवन के लिए खजूर को दूध में भिगोकर रखने के बाद उबालें और गिलास में डालकर पी लें.

केला

केला एक ऐसा फल है जिसका सेवन वजन घटाने और बढ़ाने दोनों में ही फायदेमंद साबित होता है. बस फर्क है इसकी मात्रा का. आप एक दिन में कितने केले (Banana) खा रहे हैं यही आपके वजन को प्रभावित करता है. केले में हाई कार्ब्स होते हैं कैलोरी भी अच्छी मात्रा में पायी जाती है. रोजाना 2 केलों से मिलाकर बने केले के शेक से वजन बढ़ने में मदद मिल सकती है.

किशमिश

अगर आप कैलोरी बर्न करने से ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं तो वजन बढ़ने में मदद मिलती है. किशमिश की बात करें तो 100 ग्राम किशमिश में 299 कैलोरी पाई जाती है जो डेली कैलोरी इंटेक का 15 प्रतिशत है. ऐसे में दूध में किशमिश को भिगोकर रखने के बाद इस दूध के सेवन से वजन बढ़ सकता है. हालांकि, बहुत ज्यादा किशमिश के सेवन से बचें और सीमित मात्रा में ही किशमिश दूध में डालें.

अंजीर

दूध में अंजीर (Figs) मिलाकर खाने पर भी वजन बढ़ सकता है. अंजीर विटामिन सी, के, ए और ई के साथ-साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, पौटेशियम और कॉपर का भी अच्छा स्त्रोत है. इसके दूध के साथ सेवन करने के लिए दूध को उबालें और उसमें 2 से 3 अंजीर डालें. दूध उबल जाने के बाद हल्का ठंडा करके पिएं.

बादाम

बादाम वाला दूध बनाना बेहद ही आसान है. बादाम को भिगो लें. इसे पीसें और इसमें दूध मिला लें. उबला हुआ दूध लेने पर ज्यादा फायदा होगा. इस दूध को ठंडा भी पिया जा सकता है. बादाम (Almond) ऐसा सुपरफूड है जिसमें फैट और कैलोरी पाए जाते हैं जिस चलते यह वजन बढ़ाने में कारगर है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info