healthplanet.net

Posted on

प्रेगनेंसी के दौरान कमर दर्द से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय :-

1. पीठ की सिंकाई (Hot or Cold Compress)

प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द होने पर आप गर्म या ठंडे पानी से सिंकाई कर सकती हैं। इससे कमर दर्द और बदन दर्द की समस्या में फायदा मिलता है। आप एक कंप्रेस बैग में गर्म या ठंडे पानी को भरकर दर्द वाली जगह की सिंकाई करें। दिन में कम से कम 4 बार 20 से 30 मिंट तक सिंकाई करने से कमर और बदन दर्द की समस्या दूर होगी। सिंकाई करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पेट पर गर्म या ठंडे कंप्रेस का इस्तेमाल न हो।

2. एरोमाथेरेपी (Aromatherapy)

प्रेग्नेंसी के दौरान दर्द से निजात पाने के लिए एरोमाथेरेपी बाथ भी फायदेमंद माना जाता है, इसके इस्तेमाल से आपकी कमर और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। एरोमाथेरेपी बाथ शरीर और मन दोनों को शांत रखने का काम करता है। एरोमाथेरेपी बाथ लेने के लिए आप नहाने के पानी में अंगूर के बीज के तेल में लैवेंडर ऑयल की दो से तीन बूंदें डालें और फिर इस पानी से नहाएं। ऐसा करने से आपको प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द की समस्या में फायदा मिलेगा और आपकी मांसपेशियों में होने वाला दर्द भी कम होगा।

3. लैवेंडर ऑयल से मालिश (Lavender Oil Massage)

प्रेग्नेंसी के दौरान हो रहे कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। लैवेंडर ऑयल से मालिश करने पर आपकी मांसपेशियों को फायदा मिलता है। आप कमर दर्द होने पर दो से तीन बूंद लैवेंडर ऑयल को थोड़े से पानी में मिला लें। इस मिश्रण को गर्म करके पीठ और कमर पर मालिश करने से दर्द की समस्या में आराम मिलता है। इसके अलावा आप लैवेंडर ऑयल को एक कपड़े में लगाकर गर्म करके सिंकाई भी कर सकती हैं।

4. सेंधा नमक (Rock Salt)

प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द से निजात पाने के लिए आप सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ आपको पीठ के दर्द में फायदा मिलेगा बल्कि मांसपेशियों में हो रहा दर्द भी दूर होगा। आप प्रेग्नेंसी के दौरान इसका इस्तेमाल कई तरीके से कर सकती हैं। कमर दर्द की समस्या में आप सेंधा नमक के पानी से स्नान करें, इससे फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप कमर दर्द और बदन दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए सेंधा नमक को गर्म पानी में मिलाकर उसमें तौलिये को भिगोकर मालिश करें। ऐसा करने से कमर दर्द तुरंत दूर हो जायेगा। दिन में इसका दो से तीन बार इस्तेमाल करें।

5. एक्यूपंक्चर (Acupuncture)

प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द और शरीर दर्द की समस्या में एक्यूपंक्चर भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल दुनिया के कई देशों में किया जाता है। एक्यूपंक्चर के अलावा एक्यूप्रेशर भी दर्द से राहत देने में उपयोगी होता है। लेकिन इसका इस्तेमाल किसी एक्सपर्ट द्वारा ही किया जाना चाहिए। प्रेग्नेंसी में एक्यूपंक्चर अथवा एक्यूप्रेशर का इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक की राय जरूर लें।

प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द से बचने के लिए इन बातों का भी रखें ध्‍यान

प्रेग्नेंसी के दौरान संतुलित और पौष्टिक भोजन लें।
इस दौरान भारी समान को उठाने से बचें।
नियमित रूप से प्रेग्नेंसी के दौरान किये जाने वाले योगासनों का अभ्यास करें।
अचानक से उठने या बैठने का प्रयास न करें।
पीठ के बल झुकने से बचें।
आरामदायक कपड़े और जूते आदि पहने।
प्रेग्नेंसी के दौरान पीठ और कमर के दर्द से राहत पाने के लिए मेटरनिटी बेल्‍ट का इस्तेमाल करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info