Pregnancy ke bare mein bataiye?HealthPlanet

Posted on Sat 5th Jun 2021 : 10:13

प्रेग्नेंट होने के कितने दिन बाद लक्षण दिखाई देते हैं? जानें गर्भावस्था से जुड़ी सभी डिटेल्स
Pregnancy Initial Symptoms: यदि आपने पीरियड्स मिस कर दिया है और आपको पेट फूलने की समस्या हो रही है तो यह प्रेग्नेंसी के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं
pregnancy, Pregnancy early symptoms, pregnancy symptoms, pregnancy tips
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं इसका प्रभाव अन्य अंगों पर भी पड़ता है

Pregnancy Symptoms: कभी जानकारी की कमी तो कई बार झिझक के कारण प्रेग्नेंट महिलाएं कुछ बातें अपनों से साझा नहीं कर पाती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। पहली बार मां बनने वाली महिलाएं इस अनुभव को लेकर उत्सुक भी रहती हैं, साथ ही इस दौरान शरीर में आने वाले बदलावों को लेकर चिंता भी करती हैं। गर्भवती महिलाओं के साथ ही पूरे परिवार के लिए उनके गर्भावस्था का समय बेहद खास होता है। ऐसे में पीरियड मिस होने पर महिलाओं को सबसे पहला ख्याल प्रेग्नेंसी का ही आता है। इसलिए आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के क्या लक्षण हैं –

शरीर का तापमान बढ़ना: अगर मासिक धर्म नहीं आया हो और शरीर का तापमान भी ज्यादा हो तो प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि पूरे गर्भावस्था में शरीर का तापमान बढ़ा ही रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान प्रोजेस्टेरोन की अधिकता होती है जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है।

ऐंठन: अगर आपने पीरियड्स मिस कर दिया है और आपको पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में ऐंठन भी होती है तो ये इस बात का इशारा करती है कि आप प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि ऐंठन को गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों में से एक माना जाता है।

solved 5
wordpress 5 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info