healthplanet.net

Posted on

ऐसे सिखाएं बच्‍चे को चलना

यहां हम उन माता-पिता के लिए कुछ टिप्‍स दे रहें हैं, जिनके छोटे-छोटे बच्‍चे हैं। इन टिप्‍स की मदद से आप अपने बच्‍चे को चलना सिखा सकते हैं:

खेल-खेल में करें बच्‍चे को चलने के लिए प्रोत्‍साहित

यदि आप चाहते हैं कि आप अपने बच्‍चे की चलने में मदद करें, तो आप खेल-खेल में अपने बच्‍चे को चलने को प्रोत्‍साहित कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें चलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनकी पहुंच से बाहर एक खिलौना भी रख सकते हैं। आप ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से अपने बच्‍चे को चलना सिखा सकते हैं और इससे आपका बच्‍चा जल्‍दी चलना भी सीखेगा।

बेबी वॉकर का लें सहारा

एक बच्‍चा अपने जीवन के शुरूआती कदम यानि अपने बल पर खड़े होने या फिर चलने में लगभग 8 से 18 महीने का समय लगा सकता है। अधिकतर बच्‍चे इस बीच चलना शुरू कर देते हैं। लेकिन आप अपने बच्‍चे की चलने में मदद करने के लिए उन्‍हें बैलेंस बनाने और मजबूत करने का प्रयास करें। इसके लिए आप बच्‍चे के लिए बेबी वॉकर का सहारा ले सकते हैं। इससे बच्‍चे को बैलेंस बनाने, अपने कदम बढ़ाने और चलने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, वॉकर बच्‍चे को गिरने और चोट लगने से बचाने में भी मदद करेगा।

उंगली पकड़कर चलाएं सिखाना

आप अपने बच्‍चे को उंगली पकड़कर चलाएं सिखाएं और उसके पीछे खड़े होकर अपने हाथों को उसकी ऊपरी बाँहों पर रखकर और उसे खड़े होने की स्थिति में ले जाने की कोशिश करें। आप उसे सहारा देने की कोशिश करें।

बच्‍चे को बनाएं आत्‍मविश्‍वासी

आप अपने बच्‍चे को बचपन से आत्‍मविश्‍वासी बनाएं। इसके लिए आप अपने बच्‍चे को चलने की लिए प्रेरित करें और छोटी-छोटी चोट लगने पर घबराएं नहीं। जब आपका बच्‍चा चलने की कोशिश करता है, तो वह गिरता है चोट खाता है और फिर गिरकर ही वह चलना सीखता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info