healthplanet.net

Posted on

अगर आपका शिशु अपने उम्र के 9वें महीने में कदम रख चुका है, तो वह पहले से ज्यादा चुस्त और थोड़ा नटखट भी हो गया होगा। आपको उसकी भोली मुस्कान लुभाती होगी और आप उसके विकास के संबंध में और भी बहुत कुछ जानना चाहते होंगे। मॉमजंक्शन के इस लेख में आपको 9 महीने का बच्चा क्या-क्या कर सकता है, क्या खा सकता है आदि बातों के बारे में जानकारी मिलेगी।
9 महीने के बच्चे का वजन और हाइट कितनी होनी चाहिए?

9 महीने के शिशु का विकास पिछले महीनों की तुलना में काफी एक्टिव हो जाता है। उसके वजन और हाइट में भी काफी बदलाव होते हैं। नौ महीने की बेबी गर्ल का सामान्य वजन लगभग 7.2 से लेकर 9.3 किलो तक और लंबाई करीब 70 सेंटीमीटर तक हो सकती है। वहीं, बेबी बॉय का सामान्य वजन लगभग 7.9 किलो से लेकर 10.2 किलो तक हो सकता है और लंबाई लगभग 72 सेंटीमीटर तक हो सकती है (1)।

नोट : हर शिशु का शारीरिक विकास अलग-अलग होता है। इसलिए, सभी के वजन और लंबाई में अंतर हो सकता है। माता-पिता के लिए ध्यान रखने वाली एक बात यह है कि आमतौर पर बच्चे का वजन जन्म के वजन पर निर्भर करता है। इसलिए, माता-पिता को अपने बच्चे के वजन की तुलना उसके जन्म के वजन से करनी चाहिए। पांचवें महीने तक शिशु का वजन उसके जन्म के वजन से दोगुना होना चाहिए 1 वर्ष का होने तक तिगुना होना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info