healthplanet.net

Posted on

8वां - 9वां महीना: दिन के दौरान हर 3 से 4 घंटे में 6-7 औंस ( प्रति दिन 4-6 फीडिंग ) रात के समय कोई फीड नहीं। बच्चे को बोतल से दूध पिलाना शुरू करें। प्रति दिन 1-2 बार एक कप में फार्मूला पेश करें। 10 वां -12 वां महीना: 6-7 औंस हर 4-6 घंटे (प्रति दिन 3-4 फीडिंग) रात के समय का कोई फीड नहीं।
अगर आपका शिशु अपने उम्र के 9वें महीने में कदम रख चुका है, तो वह पहले से ज्यादा चुस्त और थोड़ा नटखट भी हो गया होगा। आपको उसकी भोली मुस्कान लुभाती होगी और आप उसके विकास के संबंध में और भी बहुत कुछ जानना चाहते होंगे। मॉमजंक्शन के इस लेख में आपको 9 महीने का बच्चा क्या-क्या कर सकता है, क्या खा सकता है आदि बातों के बारे में जानकारी मिलेगी।
9 महीने के बच्चे का वजन और हाइट कितनी होनी चाहिए?

9 महीने के शिशु का विकास पिछले महीनों की तुलना में काफी एक्टिव हो जाता है। उसके वजन और हाइट में भी काफी बदलाव होते हैं। नौ महीने की बेबी गर्ल का सामान्य वजन लगभग 7.2 से लेकर 9.3 किलो तक और लंबाई करीब 70 सेंटीमीटर तक हो सकती है। वहीं, बेबी बॉय का सामान्य वजन लगभग 7.9 किलो से लेकर 10.2 किलो तक हो सकता है और लंबाई लगभग 72 सेंटीमीटर तक हो सकती है (1)।
नोट : हर शिशु का शारीरिक विकास अलग-अलग होता है। इसलिए, सभी के वजन और लंबाई में अंतर हो सकता है। माता-पिता के लिए ध्यान रखने वाली एक बात यह है कि आमतौर पर बच्चे का वजन जन्म के वजन पर निर्भर करता है। इसलिए, माता-पिता को अपने बच्चे के वजन की तुलना उसके जन्म के वजन से करनी चाहिए। पांचवें महीने तक शिशु का वजन उसके जन्म के वजन से दोगुना होना चाहिए 1 वर्ष का होने तक तिगुना होना चाहिए।
9 महीने के बच्चे के विकास के माइल्सटोन क्या हैं?

अब आपका शिशु नौ महीने का हो चुका है और वह पहले से ज्यादा फुर्तीला हो गया होगा। 9 महीने की उम्र में बच्चे की गतिविधियों में बदलाव आने लगता है और वो नई-नई चीजें सीखने लगता है। ऐसे में उसके मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तनों पर ध्यान देना जरूरी है। यहां जानिए कि 9 महीने के शिशु में क्या-क्या परिवर्तन आते हैं :

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info