healthplanet.net

Posted on

बच्‍चे की उम्र और जरूरत के हिसाब से पेरेंट्स को उसके फीडिंग (खाने-पीने का समय) शेड्यूल को लेकर काफी सावधान रहना पड़ता है। शुरुआत में नवजात शिशु का पेट काफी छोटा होता है और एक बार में एक से डेढ़ चम्‍मच दूध ही पी पाता है।
बच्‍चे के विकास और बढ़ने के साथ, उसका पेट भी बढ़ता है। चूंकि, बेबी बहुत जल्‍दी विकास करता है इसलिए पेरेंट्स के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि उनके बच्‍चे को कितने खाने की जरूरत है।
जन्‍म के बाद नवजात शिशु को पहले हफ्ते में दिन में कम से कम 8 से 12 बार दूध पिलाने की जरूरत होती है। बच्‍चे को 4 घंटे से ज्‍यादा देर तक दूध पिलाए बिना न रखें। जैसे-जैसे बच्‍चा बढ़ेगा, उसकी दूध की जरूरत भी बढ़ती जएगी और अब वो कम समय में ज्‍यादा दूध पीने लगेगा। इस समय आप बेबी के लिए फीडिंग पैटर्न बना सकते हैं।
वैसे हर बच्‍चे का फीडिंग पैटर्न अलग होता है। 1 से 3 महीने के ज्‍यादातर बच्‍चों को दिन में 7 से 9 बार दूध पिलाना पड़ता है, 3 से 6 महीने के बेबी को दिन में 6 से 8 बार दूध पिलाना होता है और 6 महीने के होने के बाद बच्‍चे को दिन में 6 बार दूध पिलाना होता है।

जब बच्‍चा 12 महीने का हो जाता है तो उसे दिन में सिर्फ 4 बार दूध पिलाने की ही जरूरत होती है क्‍योंकि इस समय बच्‍चा पोषण के लिए ठोस आहार भी ले रहा होता है।
जो बच्‍चे बोतल से दूध पीते हैं, उन्‍हें दिन में हर दो से तीन घंटे में दूध पीने की जरूरत पड़ती है। बच्‍चे के दो महीने के होने के बाद 3 से 4 घंटे में दूध पिलाना होता है। 4 से 6 महीने के बच्‍चे को हर 4 से 5 घंटे में और फिर 6 महीने के होने के बाद हर 4 से 5 घंटे में दूध पिलाना होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info