Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. फल
बेरी, जैसे ब्लू बेरी, करौंदा, तरबूज, खजूर और अंजीर, चेरी, ¼ हिस्से में कटे हुए खट्टे फल 9 माह के बच्चे को भी दिए जा सकते हैं। हमेशा सुनिश्चित करें कि फल आपके बच्चे को देने से पहले पूरी तरह से पकाया हुआ, प्यूरी के रूप में या अच्छी तरह से मसला गया हो।
2. सब्जियां
ब्रोकोली, शतावरी, आलू, बैंगन, फूलगोभी, मसले हुए आलू, प्याज, चुकंदर, वो सभी सब्जियां जो पकाई और मसली जा सकती हैं, आपके बच्चे के लिए अत्यधिक पौष्टिक और बेहतरीन हैं।
3. मांस और अंडे
अंडे, चिकन और मछली जो अच्छी तरह से साफ करके पकाए गए हों, आपके बच्चे को खिलाए जा सकते हैं। शिशु को किसी भी प्रकार का कच्चा मांस या आधे पके अंडे न दें।
4. पानी और जूस
आपके बच्चे का पाचन तंत्र अभी भी विकसित हो रहा है इसलिए सुनिश्चित करें कि उसे भरपूर पानी मिले। प्रोसेस्ड जूस के बजाय घर पर प्राकृतिक जूस (बिना चीनी का) बनाने की कोशिश करें।
5. चीज़ और अन्य डेयरी उत्पाद
क्रीम चीज़, कॉटेज चीज़, पनीर, दही, घी, बटर आपके बच्चे को अल्प मात्रा में दिया जा सकता है।
6. सीरियल
पका हुआ क्विनोआ, बाजरा, गेहूँ का पास्ता (नर्म किया हुआ), चावल और दलिया आपके बच्चे को देने के लिए स्वादिष्ट विकल्प हैं
7. अनाज
टोस्ट, रोटी (चपाती) या पराठे के छोटे टुकड़े, क्रैकर्स (पतले करारे बिस्कुट) आपके बच्चे में अनाज की आपूर्ति के लिए दिए जा सकते हैं।
8. फलियां
पकाई और मसली हुई मसूर की दाल, सेम, फलियों से बना सूप बच्चे के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है ।
9. मसाले
जैसे–जैसे आपके शिशु की स्वाद लेने की क्षमता बढ़ती है, उसके लिए भोजन बनाते समय हींग, लौंग, धनिया, सरसों, सौंफ, मेथी, जायफल, करी पत्ता, दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता, हल्दी, लहसुन का थोड़ी मात्रा में उपयोग करना शुरू कर दें।
| --------------------------- | --------------------------- |